बिहार के 12 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट:पटना-गयाजी समेत पश्चिमी इलाके में मौसम सामान्य रहेगा, अररिया में सबसे अधिक 50.4mm बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी रविवार को प्रदेश के 12 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस जिलों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। इन जिलों में सोमवार तक आंधी-बारिश के साथ आकाशीय बिजली का यलो अलर्ट है। वहीं, पटना, गया और छपरा समेत पश्चिमी और मध्य बिहार के जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। इन क्षेत्रों को ग्रीन जोन में रखा गया है, जहां मौसम साफ रहेगा। सबसे ज्यादा अररिया के रानीगंज में 50.4 एमएम बारिश पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में बारिश हुई है। सबसे अधिक बारिश अररिया के रानीगंज में 50.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा खगड़िया में 45 मिमी, भागलपुर में 32.8 मिमी और किशनगंज में 32.6 मिमी बारिश हुई, जो इस समय के हिसाब से काफी अधिक है। हालांकि, सबसे गर्म जिला कैमूर रहा। यहां 38.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। सामान्य से 289 % अधिक बारिश मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, इस सीजन में अब तक बिहार में सामान्य से 289 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की जा चुकी है। यह आंकड़ा इस बात का संकेत है कि इस बार प्री-मानसून गतिविधियां काफी सक्रिय है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें। खासकर बिजली गिरे तो खुले मैदान, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *