बिहार के 12 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट:50m तक विजिबिलिटी रहने की संभावना, 24 घंटे में 10°C के साथ भागलपुर सबसे ठंडा

बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है। पहाड़ी इलाकों से आ रही ठंडी हवा प्रदेश को ठंडा कर रही हैं। दिन में ठंडी हवा चल रही है। मौसम विभाग ने आज मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा समेत 12 जिलों के लिए घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 50 से 200 मीटर तक ही विजिबिलिटी रहेगी। सुबह और देर रात विजिबिलिटी काफी कम रह सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 8 से 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। हालांकि सुबह-शाम ठंड का असर अभी भी बना रहेगा, जबकि दिन में हल्की राहत महसूस हो सकती है। बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया है। क्यों छाया रहेगा घना कोहरा मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, घने कोहरे के पीछे कई अहम कारण हैं। उत्तर भारत में इन दिनों हवा की गति बेहद कम है, जिससे वातावरण में नमी लंबे समय तक बनी हुई है। साथ ही रात में तापमान तेजी से गिर रहा है, जिससे रेडिएशन फॉग बनने की स्थिति बन रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि नमी, ठंडी रातें और शांत वातावरण मिलकर कोहरे को और घना बना रहे हैं। यही वजह है कि खासकर उत्तर और उत्तर-मध्य बिहार के जिलों में कोहरे का असर ज्यादा देखा जा रहा है। पटना में आज नॉर्मल रहेगा मौसम राजधानी में फिलहाल घने कोहरे का कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि सुबह हल्का या मध्यम कोहरा छा सकता है। दिन में मौसम साफ रहने की संभावना है। पटना में अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिन में हल्की ठंडी हवा क्यों चल रही है बिहार में दिन में जो हल्की ठंडी हवा महसूस की जा रही है, उसका कारण उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बताया जा रहा है। पहाड़ी इलाकों से आ रही ठंडी हवाएं मैदानी क्षेत्रों तक पहुंच रही हैं, जिससे दिन में भी ठंडक बनी हुई है। हालांकि हवा की रफ्तार कम होने के कारण ठंड ज्यादा तीखी नहीं लग रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *