‘बिहार के CM निशांत कुमार जिंदाबाद’,नीतीश के सामने लगे नारे:सम्राट चौधरी-विजय सिन्हा मुख्यमंत्री के साथ थे; तेजस्वी यादव ने रांची में खाया मटन

बिहार में इन दिनों सियासी चर्चाओं का दौर तेज है। नीतीश कुमार जल्द राज्यसभा की सदस्यता ले सकते हैं। उसके बाद वो बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। नीतीश के बाद CM कौन होगा इसको लेकर कयासबाजी तेज है। सोमवार को पटना में विधान परिषद गेस्ट हाउस का CM नीतीश ने उद्घाटन किया। गेस्ट हाउस के उद्घाटन के बाद नीतीश कुमार के सामने ही जदयू कार्यकर्ताओं ने ‘निशांत कुमार सीएम जिंदाबाद’ के जमकर नारे लगाए। इस दौरान सीएम नीतीश के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मौजूद थे। सीएम नीतीश कुमार इस नारेबाजी के बीच मुस्कुराते हुए कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए आगे बढ़ गए। बिहार के सम्मान-स्वाभिमान पर चोट करने वाले स्वीकार्य नहीं- विजय सिन्हा इस दौरान डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि, ‘देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज एक राष्ट्र, श्रेष्ठ राष्ट्र का नारा, सबका साथ-सबका विकास का भाव, हर भारतीय को गौरवान्वित कर रहा है। इस अवसर पर सभी मां भारती के संतानों को हमारी शुभकामनाएं।’ डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने आगे कहा कि, ‘बिहार को जिन लोगों ने कमजोर किया, पीछे किया, गाली बनाया, लज्जित किया। उस राजद-कांग्रेस की मानसिकता को बिहारी ने ऐसा चोट दिया कि जो इतनी बड़ी जनादेश आया है। इसका आदेश विकसित बिहार, स्वाभिमानी, बिहार सम्मानित बिहार का है।’ मंत्री बोले- अपराध करने वाले जेल जा रहे हैं तेजस्वी यादव ने कहा था कि बिहार में अपराध लगातार बढ़ रहा है। इस मंत्री श्रवण कुमार ने पलटवार किया है। मंत्री ने कहा है कि, बिहार में कुछ छिटपुट घटनाएं हुई हैं। इससे इनकार नहीं किया जा सकता है, लेकिन सरकार ने छिटपुट घटनाओं पर भी नियंत्रण करने का काम किया है। श्रवण कुमार ने कहा कि, जो भी वारदात कर रहे हैं उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो रही है। वारदात करने वाले लोगों को जेल में डाला जा रहा है। तेजस्वी ने रांची में खाया मटन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों रांची दौरे पर हैं। तेजस्वी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में तेजस्वी यादव मटन की तारीफ कर रहे हैं। तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि, एकदम घर जैसा मटन बनाते हैं। बीजेपी दफ्तर में काटा गया 47 किलो का लड्डू भाजपा प्रदेश कार्यालय में 47वां स्थापना दिवस घूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने झंडातोलन किया। इस दौरान उप मख्यमंत्री सम्राट चौधरी, रविशंकर प्रसाद के अलावा कई बड़े नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्थापना दिवस पर 47 किलो का लड्डू काटा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *