बिहार के CM फेस पर भास्कर का सर्वे:34% की पसंद सम्राट, 31% लोग बोले निशांत सत्ता संभालें, 33% लोगों को दोनों पसंद नहीं

बिहार में नया मुख्यमंत्री कौन होगा? भास्कर ने ये सवाल बिहार के लोगों से ही पूछा। 33.5% लोगों ने कहा कि डिप्टी CM सम्राट चौधरी को ही मुख्यमंत्री बनना चाहिए। 31% लोग नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के पक्ष में हैं। 33% लोग चाहते हैं कि सम्राट या निशांत की जगह कोई और सीएम बने। भास्कर ने 4 से 9 अप्रैल के बीच ये सर्वे किया। इसमें 47 हजार लोग शामिल हुए। हमारे 550 रिपोटर्स बिहार के 38 जिलों, 534 प्रखंडों में पहुंचे। लोगों से ये 5 सवाल पूछे 1. CM पद के लिए आपकी पसंद कौन है? 2. किस जाति का CM होना चाहिए? 3. नए CM से क्या चाहते हैं? 4. बिहार में नीतीश के नाम पर सत्ता मिली, क्या उन्हें पद छोड़ना चाहिए? 5. नीतीश कुमार को कब तक CM के तौर पर देखना चाहेंगे? पहला सवाल 33.5% लोग चाहते हैं कि बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए। 30.05% लोग चाहते हैं कि मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार को उनकी कुर्सी मिलनी चाहिए। 49.3% लोग चाहते हैं कि नीतीश के जाने के बाद OBC जाति से ही नया CM बने। तीसरा सवाल 58.9% लोग चाहते हैं कि बिहार का मुख्यमंत्री सिर्फ जाति की बात ना करे। वो विकास और लॉ-एंड-ऑर्डर पर भी फोकस करे। चौथा सवाल पांचवां सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *