बिहार चुनाव में योगी की एंट्री:UP मॉडल से बदमाशों को डराया, बोले- हमारे यहां माफिया जहन्नुम की यात्रा पर हैं

बिहार चुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एंट्री हो गई है। गुरुवार को उन्होंने सहरसा में बीजेपी कैंडिडेट आलोक रंजन के समर्थन में सभा की। इससे पहले योगी पटना के दानापुर में यूपी के CM योगी आदित्यनाथ पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव के नामांकन में शामिल हुए। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा, RJD-कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। लोगों को जंगलराज की यादव दिलाई। पलायन के मुद्दे को उठाया। योगी ने मंच से यूपी के माफिया मॉडल का भी जिक्र किया। बिहार और केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा- ‘RJD-कांग्रेस में सिर्फ परिवार कल्याण है। हमारा परिवार आप सब लोग हैं। उत्तर प्रदेश में माफिया तो जहन्नुम की यात्रा पर जा चुके हैं। राजद के सहयोगी वहां पर इस अराजकता को फैलाते थे। आज उनकी क्या दुर्गति हो रही है। हम लोगों ने तो उनकी संपत्ति को भी जब्त करके गरीबों के लिए आवास बनाने शुरू कर दिए हैं।’ योगी आदित्यनाथ की 6 बड़ी बातें बिहार में योगी आदित्यनाथ की सभाओं से जुड़े अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *