बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:जेल से निकले पप्पू यादव, सीट के लिए महिला सिपाही ने जड़ा थप्पड़, सदन में तेजप्रताप को बेटी की बधाई

नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। बजट सत्र के 9वें दिन सदन में विपक्ष ने बढ़ते महिला अपराधों को लेकर सवाल उठाए। राबड़ी देवी ने कहा, सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में सक्षम नहीं है। डिप्टी CM सम्राट चौधरी को इस्तीफा देना चाहिए। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 01-‘9वीं फेल MBBS डिग्री वाले की तरह न बोलें’ बिहार विधानसभा के बजट सत्र के 9वें दिन सदन में विपक्ष ने बढ़ते महिला अपराधों को लेकर सवाल उठाए। राबड़ी देवी ने कहा, सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में सक्षम नहीं है। डिप्टी CM सम्राट चौधरी को इस्तीफा देना चाहिए। वहीं सदन शुरू होने से पहले जदयू विधायक श्याम रजक ने मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य पर सवाल उठाए जाने की मुद्दे पर कहा कि किसी डॉक्टर ने ऐसा कुछ कहा है क्या। 9वीं फेल MBBS की डिग्री वाले की तरह बात करने लगे तो क्या होगा। पूरी खबर पढ़ें 02- NEET छात्रा रेप-मौत केस में CBI का एक्शन NEET छात्रा रेप-मौत मामले में CBI ने केस दर्ज करते ही जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को एजेंसी ने पटना SSP को पत्र लिखकर केस डायरी, CCTV फुटेज, अब तक की जांच रिपोर्ट और सभी संबंधित दस्तावेज और सबूत मांगे हैं। शुक्रवार को CBI की टीम ने केस डायरी के साथ SIT और SDPO को तलब किया है। पूरे मामले की की नए सिरे से समीक्षा करने के बाद जांच पड़ताल शुरू करेगी। पूरी खबर पढ़ें
03- जेल से बाहर आए पप्पू यादव पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को शुक्रवार को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने तीनों केस में उन्हें जमानत दे दी है। वो जेल से बाहर आ गए हैं। जेल से बाहर आते ही पप्पू यादव ने कहा, ‘सच बोलना इतना तकलीफदेह होगा कि कोर्ट और थाने के चक्कर काटने पड़ेंगे। ये मुझे नहीं पता था।’ पूरी खबर पढ़ें 04- पुलिस ने 24 घंटे में अगवा डॉक्टर बरामद किया पटना के फुलवारी शरीफ के जानीपुर से किडनैप एक डॉक्टर को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर समस्तीपुर से सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में तीन अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया है। यह अपहरण 70 लाख रुपये के लेनदेन विवाद को लेकर किया गया था। पूरी खबर पढ़ें 05- लखेंद्र ने तेज प्रताप को दी बेटी होने की बधाई विधानसभा पोर्टिकों में विपक्ष विधायकों ने प्रदर्शन किया। वो हाथ में बैनर लेकर पहुंचे। जिस पर लिखा था- हत्या में नंबर वन बिहार, दोषी हैं मोदी-नीतीश। वहीं बीजेपी विधायक लखेन्द्र पासवान ने कहा कि, लड़की होने पर मैं तेजप्रताप यादव को बधाई देता हूं। वो उनका पारिवारिक मामला है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि लड्डू खाना है तो आप लोग तेजप्रताप यादव के घर जा सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें 06- कोचिंग छात्रा की मौत पर प्रदर्शन, हत्या का आरोप पटना के फुलवारीशरीफ में कोचिंग छात्रा पिंकी कुमारी की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया है। घटना के विरोध में शुक्रवार को परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया गया। शुक्रवार को हुए इस प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक गोपाल रविदास ने किया, जिसमें ग्रामीण भी शामिल थे। उन्होंने मार्ग को पूरी तरह बंद कर प्रदर्शन शुरू किया। उन्होंने छात्रा की मौत को हत्या बताते हुए अपराधियों की फौरन गिरफ्तारी की मांग की है। पूरी खबर पढ़ें 07- सीट नहीं देने पर महिला सिपाही ने यात्री को मारा थप्पड़ गयाजी से पटना जा रही एक ट्रेन में सीट को लेकर झगड़ा हुआ है। बहस के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी ने यात्री को थप्पड़ मार दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यही नहीं पीड़ित युवक रॉकी राज ने पटना जीआरपी में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला गया रेलवे स्टेशन से खुली ट्रेन का है। पूरी खबर पढ़ें 08- ‘जहां मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना वैलेंटाइन डे से ठीक पहले पटना में “बाबू-सोना” धमकी वाले पोस्टर देखने को मिल रहे हैं। इन पोस्टरों में लिखा है कि ‘जहां मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना कोना।’ इसके अलावा पोस्टर में आगे लिखा है- ‘वेलेटाइन डें इसदिन बाबू सोना नहीं, पुलवामा के शहीदों को नमन दिवस।’ पूरी खबर पढ़ें
09- दयानिधि मारन को मुजफ्फरपुर कोर्ट का समन मुजफ्फरपुर कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को तलब किया है। मामला उत्तर भारतीय महिलाओं पर कथित अपमानजनक टिप्पणी से जुड़ा है। अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (ACJM-1, पश्चिम) की कोर्ट ने इस संबंध में संज्ञान लिया है। कोर्ट ने DMK सांसद को समन जारी किया है। जिसे 13 फरवरी को रजिस्टर्ड डाक से भेजा गया है। पूरी खबर पढ़ें 10- कमरे में 2 लड़कों के साथ पकड़ी गईं 4 महिलाएं मोतिहारी में पुलिस ने सेक्स रैकेट का धंधा पर्दाफाश किया है। पुलिस रेड के दौरान एक घर से 4 महिलाओं के साथ 2 पुरुषों को पुलिस ने पकड़ा है। कमरे से कंडोम और शक्तिवर्धक दवाएं भी मिली हैं। पुलिस के अनुसार, मौके से कैश, एक स्कैनर मशीन और कई आधार कार्ड बरामद किए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें
11- पनोरमा ग्रुप के ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड रियल एस्टेट कंपनी पनोरमा ग्रुप पर आयकर विभाग की कार्रवाई लगातार चौथे दिन भी जारी है। वहीं तीसरे दिन के कार्रवाई के दौरान पूर्णिया से करीब एक करोड़ रुपए कैश बरामद किए गए, जिन्हें जब्त कर स्थानीय बैंक में जमा कराया गया। आईटी कर्मी जिला स्कूल स्थित दफ्तर से लगभग एक करोड़ रुपए जब्त कर इसे एक बक्से में रखकर बैंक में जमा कराने जाते देखे गए। पूरी खबर पढ़ें 12- शादी के लिए बुलाकर मुकर गई लड़की, दूल्हा गिरफ्तार कटिहार में इंस्टाग्राम पर शुरू हुई एक प्रेम कहानी का अजीबोगरीब अंत हुआ है। शादी के मंडप में जाने की बजाय दूल्हा शेरवानी पहने सीधे थाने पहुंच गया। लड़की ने लड़के पर शादी से इनकार करने पर उसका न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने दूल्हे को पकड़ लिया। पूरी खबर पढ़ें
13 -महिला डांसर ने निगला सिक्का, तबीयत बिगड़ी भोजपुर के आरा शहर में एक नाच प्रोग्राम के दौरान चौंकाने वाली घटना सामने आई है। नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा टोला में एक शादी समारोह में आयोजित एक नाच कार्यक्रम में मंच पर प्रस्तुति दे रही एक महिला डांसर ने दर्शकों की ओर से दिया गया सिक्का निगल लिया। यह घटना देखते ही देखते जानलेवा स्थिति में बदल गई। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14- लड़की बन प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पीटा दरभंगा जिले के मोटगाह गांव में वैलेंटाइन वीक के छठे दिन ‘हग डे’ पर प्रेमी लड़की की ड्रेस पहनकर प्रेमिका से मिलने पहुंचा। इस दौरान ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर उसे पकड़ लिया। इसके बाद जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद प्रेमी को भीड़ से बचाकर अस्पताल पहुंचाया। युवक की पहचान बिरौल थाना क्षेत्र के रामनगर-सुपौल बाजार निवासी साहिल खान(22) के तौर पर हुई है। पूरी खबर पढ़ें अब चलते-चलते एक नजर कल के मौसम पर 15. मौसम सामान्य, सुबह के वक्त छाया रहेगा कोहरा बिहार में मौसम सामान्य रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार सुबह और देर शाम हल्का कोहरा छाया रह सकता है। न्यूनतम तापमान 9 से 12 डिग्री सेल्सियस रहने का पुर्वानुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *