नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए JDU ने बुधवार को अपने 57 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी कर दी है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. JDU की पहली लिस्ट जारी, 57 कैंडिडेट्स के नाम बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए JDU ने बुधवार को अपने 57 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में JDU ने 3 बाहुबलियों को टिकट दिया है। मोकामा से अनंत सिंह, एकमा से धुमल सिंह, कुचाएकोट से अमरेंद्र पांडेय को उतरा है। लिस्ट में एक भी मुस्लिम नाम नहीं है। 10 अनुसूचित जातियों के कैंडिडेट्स को उतारा है। लिस्ट में 6 मंत्री भी हैं। 4 महिलाओं को भी टिकट मिला है। पूरी खबर पढ़ें 2. BJP की दूसरी लिस्ट जारी, मैथिली ठाकुर को टिकट बीजेपी ने बुधवार को 12 नामों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में 2 फेमस चेहरों को जगह मिली है। लोक गायिका मैथिली ठाकुर को अलीनगर से टिकट दिया है। मैथिली ठाकुर ने एक दिन पहले 14 अक्टूबर को ही बीजेपी जॉइन की थी। मैथिली ठाकुर को जिस अलीनगर सीट से टिकट मिला है यहां से पिछली बार VIP के टिकट पर मिश्री लाल यादव जीते थे। पूरी खबर पढ़ें 3. जमुई में भाई ने बड़े भाई की कुल्हाड़ी से की हत्या जमुई जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत निम्नवादा पंचायत के अम्बातरी गांव में मंगलवार देर रात एक घटना सामने आई है। यहां छोटे भाई ने गाने सुनने वाले इयरफोन और जमीन के बंटवारे को लेकर अपने बड़े भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 30 वर्षीय इंद्रदेव मांझी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका छोटा भाई सुधीर मांझी है। पूरी खबर पढ़ें 4. राज्यसभा जाएंगे कुशवाहा, 1 MLC सीट भी मिलेगी उपेंद्र कुशवाहा अब मान गए हैं। दिल्ली में अमित शाह से मिलने के बाद उन्होंने कहा कि, हमारा गठबंधन बिहार चुनाव जीतेगा। सूत्रों के मुताबिक, उपेंद्र कुशवाहा को दोबारा राज्यसभा भेजा जाएगा और 1 MLC की सीट दी जाएगी। अप्रैल 2026 में उनका राज्यसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। शाह से मिलने से पहले उन्होंने कहा था कि, इस वक्त NDA में सबकुछ ठीक नहीं है।पूरी खबर पढ़ें 5. ज्योति ने जनता से पूछा- चुनाव लडूं या नहीं भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के विवाद के बीच ज्योति सिंह के चुनाव लड़ने की चर्चा है। ज्योति सिंह ने फेसबुक पर पोस्ट कर पूछा है कि, क्या मैं चुनाव लड़ूं या नहीं।ज्योति सिंह के फेसबुक पोस्ट पर यूजर्स ने कई तरह के कमेंट किए हैं। किसी ने लिखा है लड़ना चाहिए, तो किसी ने लिखा है कि पवन सिंह के बिना आप कुछ भी नहीं। जमानत जब्त हो जाएगी। पूरी खबर पढ़ें 6. बेगूसराय में बोरी में मिली लाश, अफेयर में मर्डर का शक बेगूसराय में बुधवार को बोरी के अंदर लड़की की लाश मिली है। लड़की बीएड करने के बाद पटना में रहकर शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही थी। परिवार ने बताया कि वो शनिवार को पटना जाने का कहकर घर से निकली थी। आखिरी बार सोमवार को उससे फोन पर बात हुई। इसके बाद से वो संपर्क में नहीं थी। बुधवार सुबह घर से 200 मीटर दूर उसकी लाश मिली है। लड़की के शरीर पर चोट के निशान हैं। पूरी खबर पढ़ें 7. तेजस्वी को चैलेंज देकर बैकफुट पर प्रशांत किशोर ‘मेरे लड़ने की बात सुनकर तेजस्वी यादव दूसरी सीट ढूंढने लगे हैं। उनकी हालत भी राहुल गांधी की तरह होगी। ये राघोपुर उनका गढ़ है। उनके मां-बाप की सीट है। राघोपुर छोड़कर कहीं और से लड़े तो इसका मतलब उन्होंने हार स्वीकार कर ली।’ ये बयान जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के हैं, जो 4 दिन पहले उन्होंने राघोपुर में कही थी। पूरी खबर पढ़ें 8. सारण में CISF जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 25 घायल विधानसभा चुनाव ड्यूटी पर जा रहे CISF जवानों से भरी एक बस छपरा-सीवान मुख्य मार्ग (NH-531) पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रसूलपुर थाना क्षेत्र के पाण्डेय छपरा गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक से बस की टक्कर हुई। यह घटना बुधवार सुबह करीब 3 बजे हुई, जिसमें 25 से अधिक जवान घायल हो गए। पूरी खबर पढ़ें 9. मधेपुरा में आग से 3 घर जलकर राख, 15 लाख का नुकसान मधेपुरा सदर प्रखंड के मुरहो पंचायत अंतर्गत बूढ़ी गांव में मंगलवार की देर रात अचानक लगी आग में तीन परिवारों को पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते अभिनंदन साह और उनके दोनों बेटे बादल साह और इंदल साह के घर पूरी तरह जल गए। ग्रामीणों के अनुसार आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें 10. भोजपुर में खेसारी ने पत्नी चंदा देवी के लिए समर्थन जताया बिहार की सियासत में जब भी चुनावी रंग चढ़ता है, तो फिल्मी सितारों की एंट्री उसे और दिलचस्प बना देती है। इसी कड़ी में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने भी अपने बयान से चुनावी तड़का लगा दिया है। शनिवार को पटना एयरपोर्ट पहुंचे खेसारी लाल ने मीडिया से बातचीत में बड़ा बयान दिया है। पूरी खबर पढ़ें 11. भागलपुर में हेड मास्टर पर लगाया गलत व्यवहार करने का आरोप भागलपुर के कहलगांव प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय दीदार कोदवार की छात्राओं ने अपनी हेड मास्टर पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। इन्होंने आज जिलाधिकारी को लिखित आवेदन सौंपा। आवेदन में छात्राओं ने विद्यालय के शैक्षणिक माहौल को खराब बताया और कहा कि प्राचार्या के अनुचित आचरण के कारण वे पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पा रही हैं। पूरी खबर पढ़ें 12. तेजस्वी यादव ने राघोपुर से नॉमिनेशन किया बिहार चुनाव के लिए बुधवार यानी आज कई दिग्गज नेता नामांकन किया। मोतिहारी के हरसिद्धि विधानसभा से नामांकन दाखिल करने पहुंचे बीजेपी के मंत्री कृष्ण नंदन पासवान नामांकन नहीं कर पाए। दो मिनट की देरी से पहुंचने पर निर्वाची पदाधिकारी ने उनका नामांकन पत्र स्वीकार करने से इनकार कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 13. नालंदा में मासूम की मौत के बाद अस्पताल में तोड़फोड़ नालंदा में इलाज के दौरान प्राइवेट अस्पताल में एडमिट 6 महीने की बच्ची की मौत हो गई। जिसके बाद डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते परिजनों ने जमकर हंगामा किया। अस्पताल में तोड़फोड़ की गई है। मृतका की पहचान गिरियक थाना क्षेत्र के गिरियक निवासी मोहम्मद असगर उद्दीन बेटी अन्विया परवीन के तौर पर हुई है। नालंदा चाइल्ड हेल्थ केयर में इलाज चल रहा था। घटना बिहार थाना क्षेत्र के कागजी मोहल्ले की है। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. भाजपा के पूर्व विधायक का अश्लील वीडियो वायरल मोतिहारी में भाजपा के पूर्व विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पूर्व विधायक एक महिला से वीडियो कॉल पर आपत्तिजनक बातें करते और अपने निजी अंग दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। सचिंद्र प्रसाद सिंह केसरिया और कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्रों से दो बार भाजपा के टिकट पर विधायक रह चुके हैं।पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. बिहार में कल भी सामान्य बना रहेगा मौसम बिहार का मौसम कल यानी गुरुवार को भी सामान्य बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक उमस भरी गर्मी जारी रहेगी। इस दौरान दिन और रात के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक की कमी दर्ज होगी।