बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:दूल्हे के सामने दुल्हन को मारी गोली, अनंत सिंह-सूरजभान के समर्थकों के बीच बवाल, पति-पत्नी ने बेटी संग किया सुसाइड

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर बक्सर से है। यहां वरमाला के दौरान स्टेज पर दुल्हन को उसके प्रेमी ने गोली मारी और वहां से फरार हो गया। दुल्हन को सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया है।चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. वरमाला के दौरान दुल्हन को युवक ने मारी गोली बिहार के बक्सर में वरमाला के दौरान स्टेज पर दुल्हन को उसके प्रेमी ने गोली मारी और वहां से फरार हो गया। दुल्हन को सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया है। यहां उसका ऑपरेशन किया जा रहा है। घटना मंगलवार रात की है। पूरी खबर पढ़ें 2. अनंत सिंह-सूरजभान के समर्थकों के बीच बवाल विधानसभा चुनाव के बाद मोकामा में अनंत सिंह और सूरजभान गुट आमने-सामने है। रविवार (22 फरवरी) को अनंत सिंह के खास शोभीर सिंह की एनएच-31 स्थित पंडारक बाजार में गमछा से गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई। मारपीट और हत्या की कोशिश का आरोप सूरजभान सिंह के बहनोई खन्ना सहित अन्य पर लगा। पूरी खबर पढ़ें 3. जयमाला, सात फेरे-विदाई, सुहागरात से पहले दुल्हनें फरार गोपालगंज में राजस्थान से दो दूल्हे शादी करने पहुंचे। सोमवार की शाम जयमाला हुआ, रात में शादी की रश्में हुई। दूल्हे-दुल्हने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। मंगलवार की शाम विदाई हुई, लेकिन सुहागरात से पहले ही दुल्हनें फरार हो गई। अब दोनों दूल्हे थाने का चक्कर लगा रहे हैं और पुलिस को हाथ में लगे मेहंदी दिखा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें
4. NEET छात्रा मौत मामला- CBI ने SIT के 4 अफसरों से अलग-अलग पूछताछ की नीट छात्रा रेप-मौत मामले में CBI की जांच तेजी से चल रही है। जांच के घेरे में बिहार पुलिस के अधिकारी भी हैं। मंगलवार को एजेंसी ने इस मामले की जांच करने वाली SIT के 4 अधिकारियों से पूछताछ की। बताया जाता है कि CBI ने पूछा है कि FIR लिखने में देरी क्यों हुई। ऐसी क्या वजह थी कि बिना मेडिकल रिपोर्ट आए रेप की बात से इंकार कर दिया गया। पूरी खबर पढ़ें 5. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तीन दिवसीय बिहार दौरा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधावार यानी आज से बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। यह दौरा 25, 26 और 27 फरवरी तक चलेगा और इसका मुख्य फोकस राज्य के दो सीमावर्ती तथा सुरक्षा-संवेदनशील जिलों- किशनगंज और अररिया पर रहेगा। दोनों जिले भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे हैं और सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माने जाते हैं। पूरी खबर पढ़ें 6. नितिन नवीन बोले- नेहरू से राहुल तक ‘कॉम्प्रोमाइज लिगेसी’ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पटना से दिल्ली जाने से पहले कांग्रेस और गांधी परिवार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए। नितिन नवीन ने कहा कि, राहुल गांधी ने अब तक 247 से अधिक विदेशी यात्राएं की हैं, लेकिन इनमें से आधी से ज्यादा यात्राओं की जानकारी देश की सुरक्षा एजेंसियों को नहीं दी गई। पूरी खबर पढ़ें
7. विधानसभा में उठा आवास योजना में घूसखोरी का मुद्दा बिहार विधानसभा के बजट सत्र के 17वें दिन आज सदन में आवास योजना में घूसखोरी का मुद्दा उठा। आवास योजना में लाभुकों के चयन में हो रही गड़बड़ी का मुद्दा रीगा विधायक बैद्यनाथ प्रसाद ने उठाया। जिसके बाद भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी ने लाभुकों से 25% वसूली की बात कही। इस दौरान सदन में थोड़ा हंगामा भी हुआ। पूरी खबर पढ़ें 8. बिहार के पति-पत्नी ने बेटी संग गुजरात में सुसाइड किया बिहार के एक परिवार के तीन सदस्यों ने गुजरात के सूरत में आत्महत्या कर ली। मृतकों में पति, पत्नी और एक बेटी शामिल हैं। वहीं दूसरी बेटी अभी भी अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना सूरत के वेसु इलाके स्थित हैप्पी एलीगेंस बिल्डिंग की है। मृतकों के घर से तीन पन्नों का एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पूरी खबर पढ़ें
9. नवादा में शादी समारोह में रसगुल्ले को लेकर मारपीट नवादा के एक होटल में शादी समारोह के दौरान रसगुल्ले को लेकर हुए विवाद में चार लोग घायल हो गए। यह घटना बारात आने से पहले हुई, जिसे स्थानीय लोगों और लड़की पक्ष के हस्तक्षेप से शांत करा दिया गया। रसगुल्ला की विवाद पर अब मुकदमा दर्ज करवा दी गई है। पूरी खबर पढ़ें 10. नालंदा में मस्जिद के पास डीजे बजाने पर दो समुदायों में झड़प नालंदा के मोगलकुआं इलाके में मंगलवार की रात बारात में डीजे बजाने को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हो गई। हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामला तुरंत शांत करा लिया गया। एहतियात के तौर पर इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। पूरी खबर पढ़ें 11.भागलपुर में 3 गाड़ियां टकराईं, पति-पत्नी समेत 6 की मौत भागलपुर में मंगलवार देर शाम तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिसमें पति-पत्नी समेत 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 9 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा नवगछिया के खरिक थाना क्षेत्र स्थित बगड़ी पुल के पास हुआ। जहां बस और पिकअप में टक्कर हुई, जिसके बाद बस ई-रिक्शा से टकरा गई। हादसे में ई-रिक्शा पर सवार तीन लोग और पिकअप पर सवार शख्स की जान चली गई। पूरी खबर पढ़ें 12. पटना में भूतनाथ से मलाही पकड़ी के बीच चलेगी मेट्रो पटना मेट्रो अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक जाएगी। कल पटना मेट्रो का ट्रायल रन है। इस कारण कल पटनावासी पटना मेट्रो से यात्रा नहीं कर पाएंगे। इस बात की जानकारी पटना मेट्रो रेल निगम लिमिटेड की तरफ से दी गई है। नए सेक्शन को यात्रियों के लिए खोलने से पहले यह ट्रायल रन जरूरी है। पूरी खबर पढ़ें
13. समस्तीपुर में ट्रक में लगी आग, ड्राइवर-खलासी ने कूदकर बचाई जान समस्तीपुर में चीनी मिल चौक के पास बालू लोड ट्रक में अचानक आग लग गई। घटना के समय ड्राइवर और खलासी गाड़ी में हो सो रहे थे। लपटें देखकर स्थानीय लोगों ने शोर मचाया। जिसके बाद दोनों ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। मामला शहर के नगर थाना क्षेत्र का है। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. दरोगा का महिला डांसर संग वीडियो, जांच के आदेश बक्सर जिले के बगेन गोला थाना में तैनात दारोगा मनीष कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दारोगा एक महिला डांसर के साथ अश्लील हरकत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद यह पुलिस विभाग में चर्चा का विषय बन गया है। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक हो सकती है बढ़ोतरी बिहार में अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी के अंत तक दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *