बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:पुलिस-अपराधियों के बीच मुठभेड़, ट्रेन-प्लेटफॉर्म के बीच घिसटाया युवक, फल्गु नदी में मछलियों की लूट

नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर कटिहार से है। यहां पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने थाने में तोड़फोड़ की। साथ ही पुलिस वालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. कटिहार में पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, राइफल छीनी कटिहार में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत के बाद जोरदार हंगामा हुआ। लोगों ने फलका थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। थाने में तोड़फोड़ की गई। पुलिस वालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। अपनी जान बचाते हुए पुलिस कर्मी मक्के के खेत में भागते नजर आए। आक्रोशित भीड़ ने महिला सिपाही को भी नहीं छोड़ा, उन्हें भी खेदड़ा दिया। पूरी खबर पढ़ें 2. 5 बार ट्रेन-प्लेटफॉर्म के बीच घिसटाया युवक बिहार के एक युवक की भोपाल जंक्शन पर ट्रेन पकडने की जल्दबाजी में जान चली गई। हादसे का 14 सेकेंड का CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें युवक प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर चलती ट्रेन को दौड़कर पकड़ने की कोशिश करता है। इसी दौरान वह गेट से टकराकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस जाता है। महज 5 सेकंड के भीतर वह 4-5 बार घूमता है और फिर ट्रेन के नीचे की ओर घिसटाता हुआ नजरों से ओझल हो जाता है। पूरी खबर पढ़ें 3. किशनगंज में SDPO की पत्नी-प्रेमिका ही नहीं नौकरानी भी करोड़पति किशनगंज के SDPO गौतम कुमार के पास 80 करोड़ से अधिक की बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ है। इस मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की कार्रवाई जारी है। शनिवार को EOU की टीम ने SDPO के 6 ठिकानों पर रेड की। इसमें गौतम कुमार के सरकारी आवास, DTO ऑफिस, नौकरानी के किराए के मकान समेत रिश्तेदारों के घर शामिल है। पूरी खबर पढ़ें 4. मोतिहारी में स्कूल बस ने BCA छात्र को रौंदा, हंगामा मोतिहारी में स्कूल बस की चपेट में आने से BCA के एक छात्र की मौत हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र स्थित हॉस्पिटल चौक की है। मृतक की पहचान हरसिद्धि थाना क्षेत्र निवासी विजय सिंह कटहरा के बेटे अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। वो कॉलेज एग्जाम देने के लिए आया था। छात्र की मौत के बाद परिजन और छात्रों ने हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 5. पटना हाई कोर्ट के वकील समेत 3 अरेस्ट राजधानी पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में एक कथित हाईकोर्ट वकील और उसके दो सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि तीनों ने दफ्तर में बुलाकर युवक को बंधक बनाया, मारपीट की और न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की। गिरफ्तार आरोपियों में कथित तौर पर चैतन्य कृष्ण, आलोक और मनीष शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें 6. समस्तीपुर में पानी के लिए प्रदर्शन,फूटा ग्रामीणों का गुस्सा समस्तीपुर में वार्ड नबंर-29 के चादोंपट्टी में पेयजल संकट को लेकर लोगों को गुस्सा भड़क गया। शिकायत के बाद भी समाधन नहीं होने पर सड़क पर उतर गए। बांस बल्ली लगाकर ताजपुर-समस्तीपुर मार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान दोनों लेन में वाहनों की लंबी कतारें लग गई। पूरी खबर पढ़ें 7. पटना में निशांत के ‘फ्यूचर CM’ पोस्टर से सियासी हलचल बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री के तौर पर “नए चेहरे” को लेकर चर्चा तेज हो गई है। राजधानी पटना के जदयू कार्यालय के पास जदयू कार्यकर्ताओं ने बड़े-बड़े पोस्टर लगाए हैं। जिसमें नीतीश कुमार के साथ उनके बेटे निशांत कुमार को प्रमुखता से दिखाते हुए उन्हें “Future CM of Bihar” के तौर पर प्रोजेक्ट किया गया है। पूरी खबर पढ़ें 8. मनेर में मंत्री रामकृपाल के समधी के घर पर फायरिंग पटना के मनेर थाना क्षेत्र के ब्यापुर में शुक्रवार देर शाम दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल गई। घटना बिहार सरकार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर हुई, जहां करीब 15 राउंड फायरिंग की बात सामने आई है। घटना रात 9 बजे के करीब की बताई जा रही है। पूरी खबर पढ़ें 9. बेगूसराय में पुलिस-अपराधियों के बीच मुठभेड़, ‘दोनों तरफ से फायरिंग हुई’ बेगूसराय में बिहार पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। एक अपराधी को गोली लगने की सूचना है। फिलहाल तेघड़ा डीएसपी सहित बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर मौजूद है। घटनास्थल पर चारों ओर से नाकाबंदी कर दी गई है। पुलिस की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। पूरी खबर पढ़ें 10. विधायक चेतन आनंद पर रंगदारी मांगने का आरोप औरंगाबाद के नवीनगर में एनटीपीसी परियोजना से जुड़े सिविल काम को लेकर विवाद सामने आया है। जदयू नेता राजीव रंजन उर्फ राजा बाबू ने नवीनगर के विधायक चेतन आनंद पर रंगदारी मांगने और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने आज पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पूरी खबर पढ़ें 11. नालंदा में शीतला मंदिर हादसे के बाद एक्शन में नगर निगम बिहार शरीफ नगर निगम शीतला मंदिर में मची भगदड़ और आठ महिला श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत के बाद एक्शन मोड में हैं। शनिवार को मंदिर परिसर और उसके आसपास के इलाकों में अतिक्रमण हटाया गया। उप नगर आयुक्त शम्स रजा के नेतृत्व में निगम कर्मियों और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध कब्जों को बुलडोजर-हथौड़ों से ध्वस्त किया गया। पूरी खबर पढ़ें 12. पटना में 3 वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय चाचा पर अपनी तीन वर्षीय भतीजी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। इस घटना में उसके दो दोस्त भी शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने फौरन र्कारवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, तीसरा आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पूरी खबर पढ़ें 13. मुजफ्फरपुर में पत्नी ने शराब माफिया पति को कराया गिरफ्तार मुजफ्फरपुर के खबड़ा में करजा थाने का वांटेड शराब माफिया गुलशन कुमार को पत्नी ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। पत्नी की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। आरोपी समेत दो महिलाओं और एक युवती को हिरासत में लेकर थाने लाई। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. फल्गु नदी में पानी छोड़ने के बाद मछलियों की लूट गयाजी डैम से शुक्रवार रात पानी छोड़ा गया। जिसके बाद मंजर की बदल गया। शनिवार सुबह नदी के बहते पानी में मछली पकड़ने की होड़ सी लग गई। बच्चे से लेकर बड़े तक जाल, टोकरी और हाथ से मछली पकड़ने में जुट गए। जिसे जितनी मछली मिल रही, वह उतनी ही खुशी से उसे जमा कर रहा है। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. बिहार के 12 जिलों में कल बारिश को लेकर यलो अलर्ट बिहार के 12 जिले में कल यानी रविवार को बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य सभी जिलों में मौसम भी सामान्य बना रहेगा। इन जिलों में अधिकतम तापमान 32 से 36 के बीच बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *