नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। यहां गैस क्राइसिस को लेकर आज कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। महिलाओं ने सिलेंडर सड़क पर रखकर उसे माला पहनाकर विरोध जताया। चूल्हा लेकर पहुंची महिलाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. महंगाई डायन खाए जात है, कांग्रेसियों ने गाया गाना बिहार में गैस क्राइसिस को लेकर आज पटना में कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। महिलाओं ने सिलेंडर सड़क पर रखकर उसे माला पहनाकर विरोध जताया। कुछ महिलाएं चूल्हा लेकर पहुंची थीं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बीजेपी हटाओ-देश बचाओ जैसे नारे लगाए गए। खाली सिलेंडर-खोखले वादे लिखे पोस्टर लहराए गए। पूरी खबर पढ़ें 2. मोतिहारी में जहरीली शराब से 5 की मौत, 6 की आंख की रोशनी गई बिहार में एकबार फिर जहरीली शराब से मौत हुई है। मोतिहारी में 5 लोगों की जान चली गई, जबकि 15 की हालत गंभीर है। इनमें से 6 की आंखों की रोशनी चली गई है। सभी का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। बीमार लोगों में से 2 की हालत नाजुक बनी हुई है। मामला रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालगंगा गांव से शुरू हुआ और अब आसपास के इलाकों में फैल गया है। पूरी खबर पढ़ें 3. समस्तीपुर में गर्लफ्रेंड के टॉर्चर से BPSC टीचर ने किया सुसाइड समस्तीपुर में गर्लफ्रेंड की प्रताड़ना से परेशान होकर BPSC टीचर ने आत्महत्या कर ली है। उसका शव कमरे में पंखे से लटका मिला है। बताया जा रहा है कि टीचर शादीशुदा था, लेकिन उसके एक गर्लफ्रेंड भी थी, जो पत्नी से तालाक लेने के लिए दबाव बना रही थी। घटना मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलोथ स्थित वस्तु विहार कॉलोनी की है। पूरी खबर पढ़ें 4. अनंत सिंह का महादंगल-कुश्ती में ईरानी पहलवान 3 बार हारा मोकामा से JDU विधायक अनंत सिंह की नदवां गांव में आज यानी शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महादंगल का आयोजन किया गया। ये महादंगल बाहुबली विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर किया गया। दंगल में देश-विदेश के 101 खिलाड़ी शामिल हुए थे। कुश्ती में इंडिया के पहलवान ने ईरानी पहलवान को 3 बार हारा। वहीं, जॉर्जिया के खिलाड़ी ने दिल्ली के रोहित को धूल चटाई। 101 पहलवानों में पुरस्कार राशि 51 लाख रुपए बांटे गए। पूरी खबर पढ़ें 5. भागलपुर में मंदिर हटाने के आरोप पर अडानी के खिलाफ प्रदर्शन भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड में निर्माणाधीन 2400 मेगावाट के अदानी पावर प्लांट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। शुक्रवार को भाजपा विधायक मुरारी पासवान के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने परियोजना क्षेत्र स्थित लिलोर बाबा मंदिर परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कंपनी पर धार्मिक आस्था से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। पूरी खबर पढ़ें 6. ‘महिला से बदसलूकी का किसी को हक नहीं’ नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ हुई दिल दहला देने वाली घटना ने न केवल कानून-व्यवस्था की पोल खोल दी है, बल्कि सामाजिक नैतिकता पर भी गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना को लेकर प्रदेश की सियासत पूरी तरह गरमा गई है। शुक्रवार को पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें 7. ‘बंटवारे के समय हमारे पूर्वजों से गलती हुई है’ बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ओवैसी असम के चुनाव में मुसलमान को गेम चेंजर साबित होने की बात कहते हैं। दुर्भाग्य है, जहां आज भी भारत में जिन्ना आपके रूप में है। ओवैसी चाहते हैं कि भारत में ‘गजवा ए हिंद’ हो। पूरी खबर पढ़ें 8. अफरोज हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज आया सामने आरा में बुधवार देर रात अपराधियों ने बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में मृतक के भाई मो. शमी अहमद के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जिसमें तरी मोहल्ला निवासी शिवम सिंह, उसके पिता सरोज सिंह, बड़हरा के केशोपुर निवासी सत्यम कुमार समेत चार-पांच अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पूरी खबर पढ़ें 9. समस्तीपुर में लोको पायलट की हत्या, पेट पर बुलेट के निशान समस्तीपुर में अपराधियों ने रेलवे के लोको पायलट की गोली मारकर हत्या कर दी। सड़क किनारे शव मिला है। पेट और पीठ पर बुलेट के निशान है। लूटपाट का विरोध करने पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल के पास ही बाइक मिली है। घटना ताजपुर थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान गुनाई बहसी गांव निवासी राजेंद्र कॉपर के पुत्र प्रमोद कुमार के तौर पर हुई है। पूरी खबर पढ़ें 10. महिला आयोग में लड़के ने भरी लड़की की मांग पटना में बिहार राज्य महिला आयोग के दफ्तर में एक अनोखी शादी देखने को मिली, जहां परिवार के विरोध के बीच एक जोड़े ने सबके सामने विवाह रचा लिया। करीब 2 घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद लड़के ने आयोग के सामने ही लड़की की मांग में सिंदूर भर दिया। इस दौरान स्थिति को संभालने के लिए डायल 112 की टीम को भी बुलाना पड़ा। पूरी खबर पढ़ें 11. बक्सर में चिंगारी से लगी आग, गेहूं की फसल जलकर राख बक्सर जिले के बगेन मौजा में बिजली के तार से निकली चिंगारी से करीब 80 बीघा गेहूं की तैयार फसल जलकर राख हो गई। इस घटना से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग और ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पूरी खबर पढ़ें 12. बेगूसराय में लैब टेक्नीशियन के शरीर पर गिरा अस्पताल का मलवा बेगूसराय के बखरी प्रखंड के अतिरिक्त स्वास्थ्य उप केंद्र (APHC) परिहारा मे जर्जर भवन के छत का हिस्सा गिर गया। जिसकी चपेट में आने से ड्यूटी पर कार्यरत लैब टेक्नीशियन मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। लैब टेक्नीशियन के शरीर पर गिरा जर्जर अस्पताल का मलवा. बेगूसराय में सिर में लगी चोट, CS बोले- प्रभारी के अनुरोध पर भी नहीं बदल रही व्यवस्था. पूरी खबर पढ़ें 13. मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े पूर्व पार्षद से छिनतई, सोने की चेन झपटी मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर में दिनदहाड़े पूर्व पार्षद से छिनतई हुई है। अपराधियों ने सरेराह विकास सहनी के गले से सोने की चेन झपट ली। स्थानीय लोगों ने बदमाशों का पीछा किया। इस दौरान वर्तमान पार्षद गणिता देवी का पुत्र अपराधियों को पकड़ने के प्रयास में गंभीर रूप से घायल हो गया। हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना सिकंदरपुर इलाके की है। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. तेजस्वी की इंग्लिश स्पीच पर बीजेपी का ग्रामर ज्ञान बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के केरल दौरे के दौरान दिए गए बयान को लेकर बिहार की राजनीति गरमाई हुई है। केरल में एक कार्यक्रम के दौरान तेजस्वी यादव ने अंग्रेज़ी में कहा-“I have come from Bihar state, which is the poorest state of the country”। तेजस्वी यादव के इस बयान को भाजपा ने इसे मुद्दा बना लिया और भाषा से लेकर बिहार की छवि तक पर सवाल उठाते हुए उन पर तीखा हमला बोला। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15- पूरे बिहार में कल उमस और तेज धूप रहेगी मौसम विभाग के अनुसार कल यानी शनिवार को पूरे बिहार में उमस और तेज धूप रहेगी। अगले कई दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।