1. पहले फेज का नामांकन खत्म, सीट शेयरिंग तक नहीं हुई बिहार में पहले फेज का नामांकन खत्म हो गया है, लेकिन महागठबंधन में अब तक सीट शेयरिंग तक नहीं हो पाई है। सीट शेयरिंग तो छोड़िए कांग्रेस छोड़ दूसरी किसी पार्टी ने अपने कैंडिडेट्स की लिस्ट तक जारी नहीं की। पिछले 8-10 दिनों से पटना से दिल्ली तक सीट शेयरिंग और कैंडिडेट्स सिलेक्शन पर माथापच्ची चलती रही, लेकिन इससे कुछ नहीं निकला। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी बिहार के रूठे नेताओं को मनाने की कोशिश की, लेकिन वो भी फेल रहे। नतीजा बिना लिस्ट जारी किए पार्टियों ने सिंबल बांटे और नामांकन दाखिल किया। पूरी खबर पढ़ें 2. बेटी के नामांकन में रो पड़ी बाहुबली मुन्ना शुक्ला की पत्नी बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज के नामांकन का आज आखिरी दिन है। सभी पार्टियों के तमाम बचे हुए नेता आज यानी शुक्रवार को नामांकन कर रहे हैं। दरभंगा की जाले सीट से नामांकन करने मंत्री जीवेश मिश्रा साइकिल से पहुंचे थे। इधर, लालगंज सीट पर राजद-कांग्रेस आमने-सामने है। यहां से राजद की टिकट पर बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी ने पर्चा भरा। इस दौरान उनकी मां अनु शुक्ला भावुक दिखीं। पूरी खबर पढ़ें 3. शाह ने RJD के टिकट बंटवारे पर सवाल उठाया RJD ने शहाबुद्दीन के बेटे को टिकट दिया है। शहाबुद्दीन जैसे लोगों को टिकट देने वाले बिहार को सुरक्षित रख सकते हैं क्या। मोदी जी और नीतीश जी के हाथों में बिहार सुरक्षित रह सकता है। छपरा में बीजेपी कैंडिडेट्स के नॉमिनेशन में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने सभा को संबोधित किया। शाह ने इस दौरान लालू परिवार पर जमकर निशाना साधा। लोगों को जंगलराज की यादव दिलाई। पूरी खबर पढ़ें 4. घरेलू गैस सिलेंडर में ब्लास्ट, एक ही परिवार के छह लोग झुलसे मुजफ्फरपुर में एक घर में गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ है। खाना बनाते समय हादसा हुआ है। आग की चपेट में आने से एक ही परिवार के छल लोग झुलस गए। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना सदर थाना क्षेत्र के सुस्ता पंचायत के सुस्ता गांव की है। जानकारी के मुताबिक रामजी पासवान के घर में सुबह-सुबह खाना बनाने की तैयारी थी। नया गैस सिलेंडर भरवा कर लाए थे। सिलेंडर को जैसे ही चूल्हे से जोड़ा गया और आग जलाने की कोशिश की गई, अचानक जोरदार धमाका हुआ। सिलेंडर ब्लास्ट के साथ ही रसोई में आग लग गई, जिससे परिवार के सभी लोग लपटों में घिर गए। पूरी खबर पढ़ें 5. CM फेस पर सम्राट चौधरी ने साधी चुप्पी बिहार चुनाव को लेकर NDA के सभी कैंडिडेट्स मैदान में आ चुके हैं। जदयू इस बार बड़े भाई की भूमिका में नहीं है। BJP और JDU 101-101 सीटों पर लड़ रहे हैं। एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहा है। वहीं CM फेस को लेकर बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘वर्तमान में NDA नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रहा है। नीतीश कुमार पर न सिर्फ BJP, बल्कि बिहार की जनता को भी पूरा भरोसा है। NDA की जीत के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा, यह फैसला विधायक दल करेगा।’ इस बयान पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से सवाल किया गया तो वो चुप्पी साध ली। पूरी खबर पढ़ें 6. नवविवाहिता ने की आत्महत्या, प्रेमी कर रहा था टॉर्चर किशनगंज के कुर्लीकोर्ट थाना क्षेत्र के जामनीगुड़ी गांव में एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। कुछ महीने पहले मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार निकाह हुआ था। वहीं मृतका का उसी पंचायत के लड़के से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान नूरजहां बेगम (22) के रूप में हुई है, जो जामनीगुड़ी गांव निवासी मोहम्मद मगलू की बेटी थी। सूचना मिलते ही कुर्लीकोर्ट थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पूरी खबर पढ़ें 7. मनोज तिवारी की सभा में रामसूरत राय समर्थकों का हंगामा मुजफ्फरपुर क्लब में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को हंगामे की भेंट चढ़ गया। मंच पर भाजपा सांसद और लोकप्रिय गायक मनोज तिवारी मौजूद थे, जो एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। लेकिन जैसे ही उन्होंने अपना भाषण शुरू किया, पूर्व मंत्री राम सूरत राय के समर्थकों ने कार्यक्रम स्थल पर जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 8. टिकट नहीं मिलने पर रोए पप्पू यादव के करीबी बिहार में टिकट को लेकर पार्टी और प्रत्याशियों के बीच उठापटक जारी है। टिकट पाने की चाहत में कैंडिडेट साम, दाम, दंड, भेद के हर पैंतरे अपना रहे हैं। टिकट को लेकर जारी खींचतान के बीच पूर्णिया की कसबा विधानसभा सीट से टिकट न मिलने पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के नजदीकी इरफान आलम का दर्द छलक पड़ा। कांग्रेस से दरकिनार करने पर नेताजी इस कदर टूट गए कि कैमरे के सामने ही फूट-फूटकर रो पड़े। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें 9. कांग्रेस की पहली लिस्ट में 48 कैंडिडेट्स गुरुवार रात 11 बजे के बाद अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 48 कैंडिडेट्स के नाम हैं। कुटुंबा से प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम चुनाव लड़ेंगे, जबकि सीनियर लीडर शकील अहमद कदवा से चुनावी मैदान में उतरेंगे। राजापाकर से प्रतिमा दास पर पार्टी ने फिर से भरोसा जताया है। लिस्ट में 5 महिलाएं, 4 मुस्लिम उम्मीदवारों के नाम हैं। सोनबरसा से सरिता देवी, बेगूसराय से अमिता भूषण, हसुआ से नीतू कुमारी, कोढ़ा से पूनम पासवान और राजापाकर से प्रतिमा कुमारी को मैदान में उतारा गया है। पूरी खबर पढ़ें 10. NDA नॉमिनेशन सभा में MP रामप्रीत मंडल का विरोध मधुबनी के झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र में NDA की नॉमिनेशन सभा के दौरान सांसद रामप्रीत मंडल के खिलाफ कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध सांसद की ओर से फोन नहीं उठाने के आरोप को लेकर हुआ। सांसद सभा में कुछ देरी से पहुंचे थे। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि, सांसद आम जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के फोन नहीं उठाते हैं। एक वरिष्ठ BJP कार्यकर्ता ने बताया कि, सांसद आज फोन करने पर कल या परसों जवाब देते हैं, वह भी केवल तभी जब उनका काम निकल जाए। पूरी खबर पढ़ें 11. जम्मू-कश्मीर के आरपीएफ जवान की समस्तीपुर में मौत समस्तीपुर के वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र के खानपुर में चुनावी ड्यूटी को लेकर जम्मू कश्मीर से आए आरपीएफ के एएसआई की शुक्रवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। खानपुर थाना क्षेत्र के मसीना उच्च विद्यालय में चुनाव ड्यूटी पर तैनात थे, जिनकी पहचान जम्मू कश्मीर के बारामूला जिला के अबला के अब्दुल हमीद गांगी (54 वर्ष) के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, जवान कुछ दिन पहले ही जम्मू कश्मीर से चुनावी ड्यूटी के लिए समस्तीपुर पहुंचे थे। उन्हें जिले के वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र में तैनात किया गया था। मसीना कोठी कैंप में वह थे। पूरी खबर पढ़ें 12. बेगूसराय सदर से बीजेपी प्रत्याशी पर जेसीबी से बरसाए गए फूल बेगूसराय सदर सीट से बीजेपी कैंडिडेट कुंदन कुमार ने नामांकन दाखिल किया। नॉमिनेशन से पहले रोड शो किया। इसमें महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए। इस दौरान जेसीबी से फूल बरसाए गए। देवेंद्र फडणवीस ने बिहार में एनडीए की सरकार बनने का दावा किया। नामांकन के लिए जुलूस हर-हर महादेव चौक से निकला। जिसमें खुली जीप पर कुंदन कुमार के साथ देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रोड शो किया। पूरी खबर पढ़ें 13. धनतेरस पर मिल रहे नकली चांदी सिक्के धनतेरस पर बिहार में विक्टोरिया वाले नकली चांदी के सिक्कों का बाजार तैयार है। 30 प्रतिशत से कम चांदी वाले सिक्कों को 99% चांदी होने के दावे के साथ बेचा जा रहा है। नए सिक्कों को बिहार में प्रोसेस कर विक्टोरिया वाले सिक्कों की तरह पुराना किया जाता है। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. ‘आइटम क्वीन’ को चिराग पासवान ने दिया टिकट भोजपुरी की ‘आइटम क्वीन’ सीमा सिंह को को चिराग पासवान ने दिया टिकट। सीमा सिंह LJP (R) के टिकट से मढ़ौरा विधानसभा से चुनावी मैदान में उतरा है। जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. कल बिहार का मौसम सामान्य बना रहेगा कल बिहार का मौसम सामान्य रहेगा। अब आने वाले कुछ हफ्तों में जल्द ही प्रदेश में ठंड की एंट्री हो जाएगी।