नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज शाम जारी होने वाली जेडीयू की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची में उनका नाम हो सकता है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. राज्यसभा जा सकते हैं नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज शाम जारी होने वाली जेडीयू की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची में उनका नाम हो सकता है। वहीं, उनके बेटे निशांत कुमार के नाम की भी चर्चा हो रही है। पार्टी ने अभी तक इन चर्चाओं का खंडन नहीं किया है। पूरी खबर पढ़ें 2. तेजस्वी और तेजप्रताप ने खेली कुर्ता फाड़ होली बिहार में होली धूमधाम से मनाई जा रही है। राजनीतिक गलियारों में भी होली की खासी रौनक है। लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने पार्टी दफ्तर में कार्यकर्ताओं संग होली खेली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके कपड़े फाड़ दिए। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बेटी कात्यायनी के साथ होली खेलते हुए वीडियो साझा किया। पूरी खबर पढ़ें
3. मोतिहारी में डूबने से 6 बच्चों की मौत. इनमें 3 सगी बहनें होली से पहले मोतिहारी में मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया। 5 लड़की समेत 6 बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे बकरी चराकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान वे नहाने के लिए नदी में उतर गए। नहाते समय एक बच्ची गहरे पानी में चली गई। पूरी खबर पढ़ें 4. सीतामढ़ी में सेफ्टी टैंक में दम घुटने से 4 लोगों की मौत सीतामढ़ी में होली के दिन सेफ्टी टैंक में दम घुटने से बाप-बेटे समेत 4 लोगों की मौत हो गई। एक बच्चे को बचाने के लिए 7 लोग टैंक में उतरे थे। 3 लोगों की हालत गंभीर है। घटना बुधवार की सुबह 9 बजे की है। सभी बोखड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरहर पंचायत के वार्ड संख्या 13 के रहने वाले है। चारों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पूरी खबर पढ़ें
5. ‘लाठीचार्ज किया, SDM ने लड़कियों की कॉलर पकड़ी’ बेगूसराय में होली पर चयनित होमगार्ड अभ्यर्थियों ने पुलिस पर लाठीचार्ज के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि हम लोग मंगलवार की रात धरना दे रहे थे। धरनास्थल पर पुलिस आई और हमें बस में बैठाकर शांत जगह ले गई। वहां हमारे साथ मारपीट गई। SDM अनिल कुमार सर ने लड़कियों की कॉलर पकड़ी। उनके साथ महिला पुलिस भी नहीं थी। पूरी खबर पढ़ें 6. पूर्णिया में नशेड़ियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला पूर्णिया में शराबियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला हो गया। हमले में एक कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें GMCH पूर्णिया में एडमिट किया गया है। उनका इलाज जारी है। घायल जवान की पहचान श्रीनगर थाना क्षेत्र में बहाल आरिफ हुसैन (25) के रूप में हुई है। घटना श्रीनगर थाना की है। पूरी खबर पढ़ें
7. जहानाबाद में प्रेमी जोड़े ने जहर खाया, परिवार ने शादी से किया इनकार जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के प्राण बीघा गांव में एक प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें 8. भागलपुर में तेज रफ्तार कार गुमटी से टकराई, 2 मौत भागलपुर के सुल्तानगंज में सोमवार देर रात सड़क हादसा हो गया। भागलपुर की ओर से रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गुमटी से टकरा गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की स्पीड बहुत ज्यादा थी। पूरी खबर पढ़ें 9. ‘मेरा पति ‘नपुंसक, शादी के बाद लिया तलाक’ बिहार राज्य महिला आयोग में एक मामला सामने आया है जिसमें एक महिला ने अपनी शादी के 10 दिन बाद पति को नपुंसक बताकर उससे तलाक ले लिया। वहीं, वह अब अपने बूढ़े पिता पर सरकारी नौकरी वाले लड़के से शादी नहीं करवाने का आरोप लगा रही है। उसने अपने पिता से गांव-गांव जाकर सरकारी नौकरी वाला लड़का ढूंढने को कहा है। पूरी खबर पढ़ें 10. PMCH के 30 जूनियर डॉक्टर्स पर केस दर्ज पीएमसीएच में कार्यरत और पढ़ रहे 25-30 जूनियर डॉक्टर्स के खिलाफ पटना के पीरबहोर थाने में केस रजिस्टर्ड हुआ है। इन सभी पर नशे में मारपीट करने और मोबाइल, ट्रॉली बैग छीनने का आरोप पेशेंट ने लगाए हैं। दरअसल मधुबनी के रहने वाले राहुल कुमार मिश्राक(31) ट्रेन से सफर कर रहे थे। इसी दौरान अथमलगोला के पास बीते 2 मार्च को उनके साथ मारपीट की घटना हुई थी। पूरी खबर पढ़ें
11. सबक सिखाने के लिए आरोपी को घुटनों के बल चलवाया पंचकूला में शादी के 21 दिन बाद युवक की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने आरोपी को सबक सिखाने के लिए उसे घुटनों के बल चलाया। आरोपी की पहचान बिहार के गोपालगंज निवासी रोशन के रूप में हुई है, जो पंचकूला के ढकौली में किराए पर रहता है। पूरी खबर पढ़ें 12. होली को लेकर 63 लोगों पर CCA की कार्रवाई मधेपुरा में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। मधेपुरा अनुमंडल क्षेत्र में दो हजार से अधिक शरारती तत्वों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है, जबकि 63 लोगों पर सीसीए-3 के तहत कार्रवाई की गई है। पूरी खबर पढ़ें 13. डिवाइडर से टकराई रेलवे इंजीनियर की कार, मौत सहरसा के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 10 बजे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में रेलवे के एक इंजीनियर की मौत हो गई। मृतक की पहचान नवादा जिले के बिहार शरीफ निवासी 34 वर्षीय स्नेह रंजन के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. ‘चिराग सुनता नहीं वरना कब की शादी करवा देती’ केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपनी शादी को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। चिराग के समर्थक उनकी शादी को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं, लेकिन वह अपनी शादी नहीं कर रहे हैं। इसी बीच चिराग पासवान की शादी को लेकर उनकी मां रीना पासवान ने बड़ा बयान दिया है। चिराग पासवान की मां ने कहा, वो मानता नहीं है, दिक्कत यह है कि वह शादी के लिए तैयार ही नहीं है। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. बिहार के सभी जिलों में कल तेज धूप निकलने की संभावना बिहार के सभी जिलों में कल यानी गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।