बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:सदन में विधायक गिनाने लगे CM, पति की हत्या कर ड्रम में भरा, बड़ा सरप्राइज देंगी अक्षरा

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। विधानसभा में विपक्ष पर सीएम नीतीश कुमार भड़क गए। वहीं, भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अक्षय कुमार से मुलाकात की है। नवादा में 8 महीने की प्रेग्नेंट महिला के साथ रेप हुआ है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. विपक्ष पर भड़के नीतीश, विधायकों की संख्या गिनाने लगे बिहार विधानसभा में आज मंगलवार को जोरदार हंगामा हुआ। सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद विधायक भाई वीरेंद्र के बीच जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई। दरअसल, सदन की कार्यवाही शुरू होते ही राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने सोमवार को चौकीदारों पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, बर्बरतापूर्वक मारा गया, ये सरकार नहीं चलेगी। राजद विधायकों को जवाब देने के लिए संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी उठे। उन्होंने कहा कि सरकार नहीं चलेगी तो चौकीदारों की सुनेगा कौन। पूरी खबर पढ़ें 2. गृह मंत्री जी, DGP साहब मेरी सुरक्षा से खिलवाड़ क्यों? पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने अपनी सुरक्षा में कमी करने पर बिहार सरकार और गृह मंत्री सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तंज कसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मेरी गिरफ्तारी और सुरक्षा में कटौती अहंकार और बदले की भावना का परिणाम है। जब पहली बार लॉरेंस से जुड़े खतरे की चर्चा सामने आई थी, तब सरकार ने सुरक्षा बढ़ाई थी और y प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी। कुछ दिनों बाद बिना स्पष्ट कारण बताए सुरक्षा घटा दी गई। आखिर किस आधार पर मेरी सुरक्षा कम की गई ? लिखित आदेश क्यों नहीं दिया गया ? कई बार डीजीपी को फोन करने के बावजूद कॉल नहीं उठाया गया। पूरी खबर पढ़ें 3. क्या अक्षय कुमार के साथ काम करेंगी अक्षरा सिंह भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो अपने गानों और तस्वीरों के लेकर अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। अक्षरा एक बार फिर चर्चा में हैं और इस बार वजह काफी खास है। अक्षरा सिंह ने बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार के साथ एक फोटो साझा की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है। कैप्शन को पढ़कर फैन्स यह कयास लगाने में जुटे हैं कि अक्षरा सिंह और अक्षय कुमार की कोई नहीं फिल्म आने वाले है। पूरी खबर पढ़ें 4. शादी के तीन दिन बाद मां बनी शाइस्ता परवीन 60 साल के प्रिंसिपल राकेश साह से शादी करने वाली स्कूल टीचर शाइस्ता परवीन (28) अब मां बन गई है। शाइस्ता परवीन ने बेटी को जन्म दिया है। वो सीतामढ़ी के एक प्राइवेट अस्पताल में एडमिट है। राकेश और शाइस्ता परवीन ने 18 फरवरी को नेपाल जाकर शादी की थी। शादी की तस्वीरें भी दोनों ने सोशल मीडिया पर साझा की थी। 21 फरवरी को शाइस्ता परवीन ने बच्ची को जन्म दिया है। पूरी खबर पढ़ें 5. 8 महीने की प्रेग्नेंट से रेप, पीड़िता बोली-नहीं भाग पाई नवादा में 8 महीने की प्रेग्नेंट महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने जेठ पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि रविवार (22 फरवरी) की रात 1 बजे शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान जेठ मुंह दबाकर घर से 50 मीटर दूर खेत में ले गया और गलत करने लगा। फिर वो घर आकर सो गया। पीड़ित महिला ने 23 फरवरी को घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने FIR दर्ज कर महिला का मेडिकल करवाया है। पूरी खबर पढ़ें 6. लाइब्रेरियन कैंडिडेट्स का प्रदर्शन, सड़क पर लेटे बिहार में लाइब्रेरियन बहाली की प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर कैंडिडेट्स सड़क पर उतर गए हैं। ऑल बिहार ट्रेंड लाइब्रेरियन एसोसिएशन की ओर से पटना में आक्रोश मार्च निकाला है। मार्च की शुरुआत पटना विश्वविद्यालय की सेंट्रल लाइब्रेरी से हुई है, जो करगिल चौक तक पहुंच गया है। यहां कैंडिडेट्स विरोध जताते हुए पहले सड़क पर बैठे, फिर तकिया लगाकर वही लेट गए। अभ्यर्थी शंखनाद कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। शिक्षा मंत्री हाय-हाय के नारे लगा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 7. प्रेमिका के पति की हत्या कर नीले ड्रम में भरा मुजफ्फरपुर के चर्चित 2021 ‘ब्लू ड्रम कांड’ में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। पत्नी के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाले आरोपी प्रेमी सुभाष शर्मा को उम्रकैद और 50 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई है। मामले में खुलासा हुआ था कि हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे एक ब्लू ड्रम में रखा गया। शव को गलाने के उद्देश्य से ड्रम में ब्लीचिंग पाउडर, नमक और फिनाइल डाला गया था। इसी दौरान ड्रम में धमाका हो गया, जिसके बाद पूरे मामले का राज खुलकर सामने आ गया। पूरी खबर पढ़ें 8. PU छात्रसंघ चुनाव, आज से शुरू हुआ प्रचार पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के लिए सोमवार को बैलेट नंबर के साथ कैंडिडेट की फाइनल लिस्ट जारी कर दी गई है। आज से सभी उम्मीदवार चुनाव-प्रचार में उतरे हैं। PU के सभी कॉलेजों में प्रचार किया जा रहा है, खासकर महिला कॉलेजों पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है, क्योंकि यूनिवर्सिटी के महिला कॉलेजों में मतदाता सबसे ज्यादा हैं, जो प्रत्याशियों के जीत का फैसला करेंगी। सेंट्रल पैनल के पांच पद के लिए कुल 41 और काउंसलर के लिए कुल 45 उम्मीदवारों के नाम को फाइनल किया गया है। पूरी खबर पढ़ें 9. 8वीं कक्षा की नाबालिग से जीजा ने किया रेप वैशाली के लालगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर अपनी आठवीं कक्षा की नाबालिग साली से रेप का आरोप लगा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही लालगंज थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए, लालगंज सदर एसडीपीओ गोपाल मंडल भी एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें 10. दरभंगा पहुंचे नितिन नवीन और बिहार के राज्यपाल बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दरभंगा पहुंचे। एयरपोर्ट पर समर्थकों ने उनक भव्य स्वागत किया। इसके बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की मां स्वर्गीय राधा देवी सरावगी के द्वादशा कार्यक्रम में शामिल हुए। तैल्य चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार को ढांढस बंधाया। इनके अलावा सीएम नीतीश कुमार और विधानसभा स्पीकर प्रेम कुमार भी यहां पहुंचे है। इन्होंने श्रद्धांजलि दी है। द्वादशा कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें 11. बारात से लौट रहे दो दोस्तों की मौत, ट्रक ने कुचला पूर्णिया में बारात से लौट रहे दो दोस्त की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की बाइक डिवाइडर से टकराई। इसके बाद तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है। घटना बायसी थाना क्षेत्र के पूरब चौक की है। 30 सेकंड के सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा- बाइक सवार दो युवक डिवाइडर से टकराते हैं। इसके बाद पीछे से आ रहे ट्रक कुचलते निकल जाता है। पूरी खबर पढ़ें 12. आरा में पंखे से लटककर महिला ने की खुदकुशी आरा में एक महिला ने खुदकुशी कर ली है। घर में पंखे से लटका हुआ शव मिला है। पहले पति की मौत के बाद 2018 में लव मैरिज की थी। मृतका की पहचान आनंद नगर मोहल्ला निवासी सोनू कुमार की पत्नी संगीता देवी(35) के तौर पर हुई। घटना टाउन थाना की है। पूरी खबर पढ़ें 13. विवाहिता का शव मिला, दहेज के लिए हत्या का आरोप पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के बगही नोनिया टोली वार्ड नंबर 5 में एक घर से मनीषा कुमारी (22) का शव बरामद हुआ है। मनीषा राजन महतो की पत्नी थीं। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका के भाई धर्मेंद्र कुमार ने आरोप लगाया है कि मनीषा की दहेज के लिए हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही मनीषा को दहेज और फर्नीचर के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। धर्मेंद्र के अनुसार, मारपीट के बाद गला दबाकर मनीषा की हत्या कर दी गई। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. बीच सड़क पर लहराया राइफल और कट्‌टा भागलपुर में डीजे की धुन में हथियार लेकर युवकों का डांस करने का वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में तेज डीजे की धुन पर भोजपुरी रंगदारी गानों के बीच दो युवक हाथ में हथियार लेकर बेखौफ अंदाज में झूमते नजर आ रहे हैं। एक युवक राइफल, जबकि दूसरा देशी कट्टा लेकर लहरा रहा है। हैरानी की बात यह है कि आसपास मौजूद भीड़ इस खतरनाक प्रदर्शन को तमाशा बनकर देखती रही, लेकिन किसी ने रोकने की कोशिश नहीं की। बताया जा रहा है कि यह वीडियो नवगछिया पुलिस जिला के आदर्श थाना क्षेत्र के सोच गांव का है। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक हो सकती है बढ़ोतरी बिहार में अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है। फरवरी के अंत तक दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *