बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:होली पर श्रेयसी सिंह ने बजाया ढोल, गला घोंटकर गर्लफ्रेंड की हत्या, तालाब में फोर व्हीलर

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। यहां मरीन ड्राइव पर अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें एक अपराधी के पैर में गोली लगी है। उसकी पहचान वैशाली के रहने वाले अमित कुमार के रूप में हुई है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. पवन सिंह का राज्यसभा जाना तय, गुंजन सिंह का दावा भोजपुरी स्टार पवन सिंह के खास माने जाने वाले भोजपुरी गायक गुंजन सिंह ने बड़ा दावा किया है। गुंजन सिंह ने कहा है कि पवन सिंह का राज्यसभा जाना तय है। उन्होंने कहा कि नोटिफिकेशन आने दीजिए। सब क्लीयर हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को जवाब दिया है। पूरी खबर पढ़ें 2. ‘इसे देखा है क्या’ बेटी की फोटो लिए भटक रहे पिता भागलपुर में एक पिता अपनी बेटी की फोटो लेकर भटक रहे हैं। दुकानों में, सड़क पर आने-जाने वालों को फोटो दिखाकर पूछ रहे हैं… ‘क्या आपने इसे देखा है। ये मेरी बेटी है, दो दिन से लापता है। घर से कोचिंग जाने की बात कहकर निकली थी।’ लोगों से पूछते-पूछते कई बार पिता रोने लगते हैं। उन्हें डर है कि बेटी के साथ कुछ गलत न हो जाए। पूरी खबर पढ़ें
3. बेटे के सामने बॉयफ्रेंड ने रस्सी से गला घोंटा “मुझे मार देगा, तब आप लोग सपोर्ट कीजिएगा। अभी जो मैं बोल रही हूं, क्या आप लोगों को ये वीडियो नहीं दिखता है? मुझे दाने-दाने का मोहताज बना दिया है। खुद बाहर से लिट्टी-समोसा खाकर आ जाता है और मुझे घर में भूखा छोड़ देता है। मैं अंदर ही अंदर जल रही हूं, लेकिन किसी को फर्क नहीं पड़ता।“ वैशाली के पातेपुर की अंजली चौधरी ने फेसबुक वीडियो में ये बातें कहीं। पूरी खबर पढ़ें 4. जेल में मनेगी शंभू गर्ल्स हॉस्टल के मालिक की होली पटना में NEET छात्रा रेप-मौत मामले में शंभू गर्ल्स हॉस्टल वाली बिल्डिंग के मालिक मनीष रंजन की जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई है। मनीष रंजन को आज भी कोर्ट से जमानत नहीं मिली है। आज करीब पौने दो घंटे सुनवाई चली। पूरी खबर पढ़ें
5. गूगल से फोटो बनाई, रेलवे में नौकरी हासिल की रेलवे में फर्जीवाड़ा और जालसाजी करते हुए नौकरी पाने वाले दो युवकों को जबलपुर सीबीआई की टीम ने गिरफ्तार किया है। दोनों युवक बिहार के मुंगेर जिले के रहने वाले हैं। युवकों के बीच नौकरी को लेकर 6 लाख रुपए का सौदा हुआ था। पूरी खबर पढ़ें 6. पास में मिसाइल गिर रहीं-सब एक कमरे में बंद हैं बिहार के किशनगंज, बक्सर, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, अररिया, पूर्णिया और मधुबनी के रहवासी अभी भी मिडिल ईस्ट में फंसे हुए हैं। दैनिक भास्कर की टीम ने इन जिलों से फंसे लोगों और उनके परिवार के सदस्यों से बात की। हर घर में एक ही दर्द है, हमारा बेटा ईद पर घर आना वाला था… लेकिन अब पता नहीं वो कैसा होगा। पूरी खबर पढ़ें
7. बिहार में अखिलेश यादव का फॉर्मूला अपनाएंगे तेजस्वी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक रविवार देर शाम हुई। इसमें फैसला लिया गया है कि लालू यादव और तेजस्वी तय करेंगे कि राज्यसभा में उम्मीदवार कौन होगा। हालांकि, बैठक में यह तय हो गया कि RJD राज्यसभा में अपना प्रत्याशी उतारेगी। पूरी खबर पढ़ें 8. गोलीकांड के आरोपी को VIP ट्रीटमेंट, 3 पुलिसकर्मी निलंबित मधेपुरा के शंकरपुर थाना क्षेत्र के मधेली गांव के गोलीकांड के नामजद आरोपी अंकज कुमार उर्फ लल्लू यादव की गिरफ्तारी के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में आरोपी के हाथ में हथकड़ी लगी है और वह पुलिसकर्मियों के साथ होटल में बैठकर भोजन करता नजर आ रहा है। पूरी खबर पढ़ें 9. ‘होली पर डीजे, अश्लील गीतों पर हुड़दंग नहीं’ रंगों के त्योहार होली से पहले शहर में इस बार सिर्फ गुलाल ही नहीं, बल्कि सुरक्षा का रंग भी दिखेगा। प्रशासन ने साफ किया है कि इस बार होली पर डीजे और अश्लील गीतों की धुन पर कोई हुड़दंग नहीं चलेगा। करीब डेढ़ से दो हजार पुलिसकर्मी शहर में तैनात रहेंगे और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाएगी। पूरी खबर पढ़ें
10. राज्यसभा उम्मीदवारी को लेकर उपेंद्र कुशवाहा पहुंचे दिल्ली राज्यसभा के पास सीटों के चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को दिल्ली बुलाया गया है। जानकारी के अनुसार वे दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं, जहां उनकी मुलाकात भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं से हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें 11. तालाब में लुढ़की फोर व्हीलर, कोई नुकसान नहीं नालंदा के बड़गांव में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सूर्य तालाब किनारे खड़ी पर्यटकों की फोर व्हीलर अचानक लुढ़क कर गहरे पानी में जा समाई। गनीमत रही कि उस समय गाड़ी के अंदर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। ड्राइवर सचिन का कहना है कि उसने गाड़ी को ‘हैंड ब्रेक’ लगाकर सुरक्षित खड़ा किया था, लेकिन उसके जाते ही कार अचानक ढलान की ओर लुढ़कने लगी। देखते ही देखते गहरे पानी में डूब गई। पूरी खबर पढ़ें
12. होली के दिन सुबह नहीं चलेगी पटना मेट्रो होली के दिन पटना मेट्रो के समय में बदलाव किया गया है। पटना मेट्रो 4 मार्च को सुबह के समय नहीं चलेगी। होली के अवसर पर पटना मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह के सत्र में उपलब्ध नहीं रहेंगी। दोपहर 2:30 बजे से मेट्रो पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से फिर शुरू होंगी। इसके बाद मेट्रो ट्रेन सेवाएं सामान्य शेड्यूल के अनुसार संचालित होंगी। पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा यह जानकारी दी गई है। पूरी खबर पढ़ें 13.नालंदा में 2 गांव के लोग आपस में भिड़े, तीन की गिरफ्तारी नालंदा के महानंदपुर-कासिमचक गांव के बीच पिछले तीन दिनों से जारी गतिरोध सोमवार को फिर से उग्र हो गया। वर्चस्व और आपसी रंजिश को लेकर ग्रामीण लाठी-डंडे और हथियार लेकर आमने-सामने आ गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए दीपनगर थानाध्यक्ष राजमणि ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उपद्रवियों को खदेड़ा। पूरी खबर पढ़ें
अब वो खबर जो हटकर है 14. होली पर श्रेयसी सिंह ने बजाया ढोल, फाग गीत गाया बिहार समेत पूरे देश में रंगों का सबसे बड़ा त्योहार होली पूरे उल्लास और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। शहरों से लेकर गांवों तक होली की मस्ती और रौनक साफ नजर आने लगी है। आज होलिका दहन है। होलिका दहन से पहले ही प्रदेश में होली की रंगत चढ़ चुकी है। खेल मंत्री श्रेयसी सिंह भी कार्यकर्ताओं के साथ होली के रंग में सराबोर नजर आईं। वह ढोल-मंजीरा बजाते हुए होली गीत गा रही थीं। पूरी खबर पढ़ें
जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. कल मौसम सामान्य रहेगा, दिन में धूप तेज रहेगी बिहार में कल यानी मंगलवार को मौसम सामान्य रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य का अधिकतम तापमान लगभग 32 से 33 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। दिन में धूप तेज रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *