बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:CM के कहने पर दौड़े मंत्री, ASI को गोली मारने वाले का एनकाउंटर, एग्जाम हॉल से फेसबुक लाइव

नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। लोजपा के दिवंगत नेता रामविलास पासवान को बेचारा कहने पर आज भी सदन में जमकर हंगामा हुआ। इस मामले में LJP-R और JDU ने RJD से मांफी मांगने की मांग की। राजद विधायक सर्वजीत ने कहा, “रामविलास जी हम लोगों के आइकन रहे हैं। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. ‘राजू तिवारी ब्राह्मण, इसलिए तारीफ नहीं पच रही’ लोजपा के दिवंगत नेता रामविलास पासवान को बेचारा कहने पर आज भी सदन में जमकर हंगामा हुआ। इस मामले में LJP-R और JDU ने RJD से मांफी मांगने की मांग की। राजद विधायक सर्वजीत ने कहा, “रामविलास जी हम लोगों के आइकन रहे हैं। मैंने विधानसभा परिसर में उनकी मूर्ति लगाने की मांग की, लेकिन राजू तिवारी ब्राह्नाण जाति से आते हैं। उनको लग रहा कि कोई दलित का बेटा इतना बड़ी हस्ती कैसे हो गया। उनको ये पच नहीं रहा है।” पूरी खबर पढ़ें 2. ASI को गोली मारकर भाग रहे बदमाश का एनकाउंटर मुजफ्फरपुर में अपराधियों और पुलिस के बीच मंगलवार को मुठभेड़ हो गई। बेला थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस की टीम पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में पुलिस टीम में शामिल ASI विकास कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। बदमाशों की गोलीबारी के बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में मुख्य आरोपी घायल हुआ है। पूरी खबर पढ़ें 3. मैट्रिक एग्जाम हॉल से फेसबुक लाइव, मोबाइल बैन था बिहार मैट्रिक वार्षिक परीक्षा आज से शुरू हो हो गई। इसके लिए 1699 सेंटर्स बनाए गए हैं। परीक्षा में कुल 15.12 लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इनमें छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक है। सीवान में मैट्रिक परीक्षा के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। दारौंदा प्रखंड के गोरखनाथ ITI कॉलेज के डायरेक्टर ने परीक्षा केंद्र के अंदर से फेसबुक लाइव कर दिया। सेंटर के अंदर मोबाइल बैन था। पूरी खबर पढ़ें 4. CM के कहने पर दौड़े-दौड़े श्रद्धांजलि देने पहुंचे मंत्री पटना में मंगलवार को कर्पूरी संग्रहालय में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। CM नीतीश, डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा, मंत्री रामकृपाल यादव समेत कई नेता मौजूद थे। सभी कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कार्यक्रम में बैठे थे। इसी बीच CM नीतीश कुमार की नजर मंत्री अशोक चौधरी पर पड़ी। वो कार्यक्रम में लेट पहुंचे थे और पीछे बैठे थे। कार्यक्रम के दौरान ही CM नीतीश पीछे मुड़े अशोक चौधरी को देखा और इशारों में श्रद्धांजलि देने को कहा। पूरी खबर पढ़ें 5. ‘हमारी 2 बार सरकार बनी, दोनों बार मुझे धोखा मिला’ जननायक कर्पूरी ठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि पर राजद की ओर से कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पटना के बापू सभागार में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा, मैं अपलोगों का इस कार्यक्रम में स्वागत करता हूं। जननायक कर्पूरी ठाकुर को हम नमन करते हैं। उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाने तक का काम करना है। पूरी खबर पढ़ें 6.पटना में होली बाद 6km दौड़ेगी मेट्रो, जंक्शन से हर तरफ जाएगी पटना मेट्रो को शुरू हुए 4 महीने हो गए हैं। अभी मेट्रो सिर्फ 3 स्टेशन (न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल, जीरो माइल और भूतनाथ स्टेशन) के बीच ही चल रही है। दूरी 2.9 km और किराया 15 रुपए है। मलाही पकड़ी और खेमनीचक मेट्रो स्टेशन के बीच मेट्रो सेवा होली बाद शुरू होगी। इससे मेट्रो सेवा की लंबाई बढ़कर 6.107 km हो जाएगी। 3 km से अधिक दूरी तक यात्रा करने के लिए 30 रुपए किराया देना होगा। वहीं, अंडरग्राउंड मेट्रो के लिए टनल का निर्माण तेजी से हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें 7.सासाराम में स्कूल बस और ट्रक की टक्कर, 2 टीचर्स की मौत रोहतास में सोमवार की रात 12.30 बजे स्कूल बस और ट्रक की सीधी टक्कर हो गई। हादसे में BPSC के 2 टीचर की मौत हो गई। वहीं, 11 स्टूडेंट्स और 4 शिक्षक घायल हैं। घटना के वक्त बस में कुल 35 बच्चे और 6 शिक्षक सवार थे। दुर्घटना मोहनिया-आरा पथ पर सोहसा गांव के पास NH-319 पर घटी है। पूरी खबर पढ़ें 8.कटिहार में महिला ने सब इंस्पेक्टर से की धक्का-मुक्की, एक गिरफ्तार कटिहार के बलरामपुर थाना क्षेत्र में शराबियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ है। इस दौरान एक महिला ने सब-इंस्पेक्टर (एसआई) से धक्का-मुक्की की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना सोमवार देर रात बलरामपुर थाना क्षेत्र के भेलाई चौक के पास हुई। बलरामपुर थाने में पदस्थापित एसआई शैलेश कुमार और वीरेंद्र यादव शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंचे थे। पूरी खबर पढ़ें 9. समस्तीपुर में युवक ने वीडियो बनाकर दी जान, गले में गमछा बंधा था समस्तीपुर में मंगलवार को 25 साल के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अविनाश कुमार के रूप में हुई है। आत्महत्या से पहले उसने 55 सेकेंड का एक वीडियो बनाया, जिसमें वह रोता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में उसके गले में लाल गमछा बंधा दिखाई दे रहा है, उसी गमछे के सहारे उसने फंदा लगाकर जान दे दी। पूरी खबर पढ़ें 10. इंटर छात्रा की मौत-पुलिस ने 7वीं मंजिल से फेंकी बॉडी पटना में 12 फरवरी को कोचिंग के छत से गिरकर एक छात्रा की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस की जांच जारी है। इसी सिलसिले में पुलिस की टीम मंगलवार (17 फरवरी) को कोचिंग के छत पर पहुंची और घटना का सीन री-क्रिएट किया। इस दौरान पुलिस ने 7वीं मंजिल से 3 डमी बॉडी गिराई। तीनों ही पुतले अलग-अलग एंगल से गिराए गए, ताकि ये पता चल सके कि घटना के दिन लड़की खुद से गिरी या किसी ने धक्का मारकर गिराया। पूरी खबर पढ़ें 11. ‘खुले में मांस की बिक्री पर रोक सराहनीय कदम’ बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार में खुले में मांस काटने-बेचने पर रोक लगाने के आदेश का स्वागत किया है। इसके साथ ही उन्होंने निशाना साधते हुए कहा है कि राहुल का पूरा खानदान नकली गांधी है और आरएसएस को समझने के लिए कई जन्म लेने पड़ेंगे। राज्य सरकार का यह कदम बहुत ही सराहनीय है। इसके लिए डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को धन्यवाद देते हैं। पूरी खबर पढ़ें 12. गोपालगंज में विवाहिता की मौत, गले पर रस्सी के निशान गोपालगंज के फुलवरिया थाना क्षेत्र के सेलार खुर्द गांव में रविवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान अमित गुप्ता की पत्नी रेनू देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज मॉडल अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें 13. भागलपुर में कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, चप्पे-चप्पे की तलाशी भागलपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी एक ई-मेल के माध्यम से भेजी गई है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं। पूरे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है। कैंपस में जिला पदाधिकारी(डीएम) कार्यालय, डीडीसी कार्यालय, समीक्षा भवन समेत कई महत्वपूर्ण शाखाएं संचालित होती हैं। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. ‘तुम्हारा मर्डर कर दूंगा तो सरकार क्या कर लेगी’ बाहुबली और जदयू विधायक अनंत सिंह फिलहाल जेल में हैं। अनंत को चाहने वालों की कतार में अब बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद का भी नाम जुड़ गया है। सोनू सूद ने कहा है कि, अनंत सिंह का व्यक्तित्व उन्हें बेहद इंट्रेस्टिंग लगता है और उनके कैरेक्टर से वह अपनी फिल्म के लिए प्रेरित भी हुए हैं। सोनू सूद ने बताया कि, मैं अपनी फिल्म के लिए लिखता रहता हूं। आपको पता होगा एक फेमस पॉलिटिशियन हैं, बिहार के मोकामा के अनंत सिंह। पूरी खबर पढ़ें अब चलते-चलते एक नजर कल के मौसम पर 15. बिहार में 20 फरवरी तक सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास रहेगा मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 20 फरवरी तक सुबह और शाम में हल्की ठंड का एहसास होता रहेगा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *