बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:MLC आवास पर चीखने की आवाज, पटना के होटल में 3 आतंकी घुसे, फोरलेन पर जानलेवा स्टंट

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर राजस्थान से है, जहां एक केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद बिहार के 5 मजदूरों की मौत हो गई। सभी मृतक मोतिहारी के थे। वहीं, विधानसभा में लोजपा के दिवंगत नेता रामविलास पासवान को बेचारा कहने पर जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान LJP-R के विधायक राजू तिवारी ने तेजस्वी को गंदा आदमी बता दिया, जिसके बाद राजद और चिराग पासवान के विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इधर, भोजपुर में यूपी के आर्केस्ट्रा डांसर(19) के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। तो वहीं पटना के बुद्धा कॉलोनी इलाके की लोदीपुर स्थित होटल ताज में आतंकी हमले को लेकर मॉकड्रिल की गई। इस दौरान 3 डमी आतंकी को मार गिराया गया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. रामविलास को बेचारा कहने पर भड़के राजू तिवारी बजट सत्र के 10वें बिहार विधानसभा में दिवंगत रामविलास पासवान को बेचारा कहने पर जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान LJP-R विधायक ने सदन में तेजस्वी के विधायकों को गंदा आदमी बता दिया। राजू तिवारी ने कहा, “रामविलास पासवान ने 6-6 प्रधानमंत्री के साथ काम किया है। राजद वाले उनका अपमान कर रहे हैं। तेजस्वी गंदा आदमी है। RJD वाले किसी का सम्मान नहीं कर सकते।” पूरी खबर पढ़ें 2. कोर्ट ने पूछा- लालू-राबड़ी आप पर लगे आरोप सहीं हैं? लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार की आज दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई। लालू यादव व्हील चेयर पर कोर्ट पहुंचे। उनके साथ राबड़ी देवी और उनकी सांसद बेटी मीसा भारती भी मौजूद रहीं। कोर्ट रूम के भीतर जब जज ने औपचारिक रूप से आरोपों की जानकारी दी और पूछा कि क्या वे आरोप स्वीकार करते हैं, तो लालू यादव ने दो-टूक लहजे में कहा कि, आरोप मंजूर नहीं..पूरी खबर पढ़ें 3. मोतिहारी के 5 लोग राजस्थान में जिंदा जले राजस्थान के भिवाड़ी में सोमवार सुबह एक फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। धमाके के बाद लगी भीषण आग में 8 मजदूर जिंदा जल गए। इनमें 5 मजदूर बिहार के मोतिहारी के रहने वाले थे। हादसा इतना भयावह था कि कई शव बुरी तरह जल गए। कुछ शवों के केवल कंकाल ही बचे थे। फैक्ट्री परिसर में बॉडी पार्ट्स के टुकड़े बिखरे मिले, जिन्हें रेस्क्यू टीम ने पॉलीथीन में इकट्ठा किया। पूरी खबर पढ़ें… 4.यूपी की ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ बिहार में गैंगरेप बिहार के भोजपुर में यूपी के आर्केस्ट्रा डांसर(19) के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। संचालक ने डांसर को जबरन शराब पिलाई उसके बाद दो दोस्तों के साथ उसे सुनसान इलाके में ले गया और तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट भी की गई। घटना शनिवार रात की करनामेपुर थाना क्षेत्र की है। पूरी खबर पढ़ें 5. छात्रा जिस छत से गिरी, वहां शराब की बोतलें-सिगरेट ‘मेरी बहन के पूरे शरीर पर खरोंच के निशान थे। उसे बहुत घसीटा गया था। किसी नोकदार हथियार से उसके पूरे शरीर पर वार किया गया। हम पुलिस और थाने का चक्कर लगा रहे हैं। वे हमसे ही पूछते हैं कि तुम्हारी बहन की मौत कैसे हुई, मां से पूछते हैं वो किससे बात करती थी। बताइए हमारी बहन की हत्या हुई, पुलिस अभी तक कुछ पता नहीं लगा पाई है। पूरी खबर पढ़ें 6. होटल ताज में मॉकड्रिल के तहत ब्लास्ट, 3 आतंकी घुसे पटना के बुद्धा कॉलोनी इलाके की लोदीपुर स्थित होटल ताज में आतंकी हमले को लेकर मॉकड्रिल की जी रही है। इस दौरान तीन हथियार बंद डमी आतंकी होटल के अंदर घुसे हैं। आतंकी अत्याधुनिक हथियारों से लैस है। वे हाथों में एके-47 और हैंड ग्रेनेड लिए हुए थे। आतंकियों ने सबसे पहले एंट्रेंस गेट पर हैंड ग्रेनेड फेंक कर दो धमाके किए। पूरी खबर पढ़ें 7. 500 दुकानें जलीं, 2KM दूर तक दिखीं लपटें कटिहार में रविवार देर रात सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। इस घटना में 500 से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं। जिससे कारोबारियों को करीब 10 करोड़ का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि एक होटल में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद आग लगी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें करीब 2 किलोमीटर दूर तक दिखाई दीं। पूरी खबर पढ़ें 8. ‘सरकार को पैसे देकर वोट लेने का चस्का लगा’, महिलाओं को 10 हजार देने पर कांग्रेस का हमला बिहार में आज मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 25 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए हैं। इस पर बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने सरकार को घेरा है। सदाकत आश्रम में प्रेस से बातचीत के दौरान राजेश राम ने कहा कि, ‘सरकार का वोट चोरी करने का फार्मूला सक्सेस हुआ है। अब उन्हें चस्का लगा हुआ है लोगों को पैसे देकर वोट लेने का। पूरी खबर पढ़ें… 9. NEET छात्रा मौत, मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने पटना में एक नीट छात्रा की मौत मामले में संज्ञान लिया है। आयोग ने मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा की दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए इस मामले को अतिगंभीर माना। पटना के SSP को नोटिस जारी किया है। आठ सप्ताह के अंदर रिपोर्ट मांगी है। छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों ने संकेत दिया है कि यह मामला गंभीर आपराधिक कृत्यों से जुड़ा है। पूरी खबर पढ़ें… 10. ईशान किशन की धमाकेदार पारी की पाकिस्तान में भी गूंज ईशान किशन की इस ज़ोरदार पारी की चर्चा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी हुई है। पाकिस्तान के पत्रकार शहजार इक़बाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “दो महीने पहले तक टी20 वर्ल्ड कप के लिए ईशान किशन प्लान का हिस्सा भी नहीं थे। लेकिन अब उन्होंने भारत के लिए पाकिस्तान के गेंदबाजी अटैक की हालत खराब कर दी। क्या कमाल का कमबैक है।” पूरी खबर पढ़ें… 11. गर्लफ्रेंड के भाई ने गोली मारी, सिर-धड़ से अलग किया सहरसा में 12 फरवरी को नदी किनारे सिर कटी लाश मिली थी। मृतक की पहचान राजेश कुमार(28) के रूप में हुई थी। 5 दिन बाद पुलिस ने मर्डर की गुत्थी सुलझा ली है। राजेश की हत्या उसकी शादीशुदा प्रेमिका के भाई ने की थी। मर्डर के लिए उसने बड़ी प्लानिंग की। आरोपी ने राजेश को पहले बेंगलुरु से यह कहकर बिहार बुलवाया कि वो उसकी अपनी बहन से शादी करवा देगा। पूरी खबर पढ़ें… 12. मधेपुरा विधायक निरंजन मेहता की कार ट्रैक्टर से टकराई, खगड़िया के NH-31 पर हादसा खगड़िया के परमानंदपुर ढाला के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर बीती देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। घटना में मधेपुरा जिले के बिहारीगंज से पटना जा रहे जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक निरंजन कुमार मेहता की कार सामने अचानक आए ट्रैक्टर से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विधायक की गाड़ी तेज रफ्तार में थी। पूरी खबर पढ़ें… 13. बांका में बच्चा चोरी के शक में महिला को पीटा बांका में बौसी के बाराहाट थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी की अफवाह ने सोमवार सुबह बड़ा बवाल खड़ा कर दिया। थाना अंतर्गत पनिया गांव में एक अज्ञात विक्षिप्त महिला रानी को बच्चा चोरी के संदेह में ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने महिला को आधे घंटे तक बंधक बनाए रखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को भीड़ से मुक्त कराया। पूरी खबर पढ़ें… 14. MLC समीर कुमार सिंह ने भूतों से जुड़ा मुद्दा उठाया विधान परिषद में विधान परिषद में कांग्रेस MLC समीर कुमार सिंह ने भूतों से जुड़ा मुद्दा उठा दिया। MLC ने कहा, “विभाग ने हमारे सवाल को गंभीरता से नहीं लिया। हमलोग आर ब्लॉक के MLC आवास में रहते हैं।वहां हर दो चार दिन पर सुबह-सुबह या कभी देर रात में चीखने और चिल्लाने की आवाजें आती हैं। पता चलता है कि इस इलाके में कई लोग हैं, जो दुर्घटना में मारे गए हैं।” पूरी खबर पढ़ें 15. फरवरी के लास्ट तक सुबह-शाम ठंड का असर रहेगा बिहार में फरवरी के लास्ट तक सुबह और शाम ठंड का असर बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि होली के बाद गर्मी शुरू होगी। कल मौसम सामान्य रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *