बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:UP में बीजेपी से अलग होकर चुनाव लड़ेंगे चिराग, इंटर के छात्र की हत्या, टॉयलेट में तस्करों का गोदाम

नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर राजनीति से जुड़ी है। चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने आगामी 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। वहीं, वैशाली जिले में महिला कॉन्स्टेबल के प्यार में दरोगा ने आत्महत्या कर ली है।चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. UP में बीजेपी से अलग होकर चुनाव लड़ेंगे चिराग बिहार की राजनीति में पकड़ बना चुकी चिराग पासवान की पार्टी अब यूपी के चुनावी मैदान में उतरेगी। चिराग की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने आगामी 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पार्टी के इस कदम को यूपी में दलित और युवा वोट बैंक में अपनी पैठ मजबूत करने की कोशिश के रुप में देखा जा रहा है। चर्चा यह भी है कि चिराग के यूपी के रण में उतरने से किसकी टेंशन बढ़ेगी। पूर्वी यूपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान ने कहा कि केंद्र में उनकी पार्टी का गठबंधन बीजेपी से है, लेकिन प्रदेश में कोई गठबंधन नहीं है। पूरी खबर पढ़ें 2. हावड़ा में सम्राट बोले- बंगाल में बंगाली ही CM होगा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने मंगलवार को हावड़ा टाउन में जनसभा को संबोधित किया और सत्तारूढ़ TMC और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी की तुलना लालू यादव से कर दी। सम्राट ने कहा कि बिहार में जब तक लालू यादव का राज था तो इस तरह से गुंडागर्दी होती थी। अब बिहार में NDA की सरकार है। वहां कानून का राज है। पूरी खबर पढ़ें 3. 55 साल में 26 साल की महिला से अफेयर दरभंगा में 2 बच्चों की मां (26) पति के बहनोई (55) के साथ फरार हो गई। आरोप है कि अपने साथ 4 लाख के जेवरात, 10 हजार कैश और मोबाइल भी ले गई है। पीड़ित पति ने कहा कि अगर जल्द वापस आ जाएगी तो रख लूंगा, देरी होने पर साथ नहीं रखूंगा। घटना अलीनगर थाना क्षेत्र के जगवनी गांव की है। दिनेश कुमार यादव ने बताया कि मेरी पत्नी प्रियंका देवी (26) करीब एक महीने पहले ससुराल से मायके सकतपुर के देवना गांव गई थी। अपने दो छोटे बच्चों प्रशांत कुमार(5) और दिव्यांशु कुमार(3) को ससुराल में ही छोड़कर चली गई थी। 30 मार्च को ससुर ने फोन कर पूछा कि प्रियंका क्या उनके पास है। पूरी खबर पढ़ें 4. दरोगा ने की खुदकुशी, महिला कॉन्स्टेबल से था अफेयर शाली में सोमवार को एक दरोगा ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद के सिर में गोली मारकर सुसाइड कर लिया। गोली सिर के एक‎तरफ से आर-पार निकल गई, जिससे ‎मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक ‎दरोगा कौशल किशोर कुमार साल ‎2019 बैच के सब इंस्पेक्टर थे और ‎मूल रूप से खगड़िया जिले के रहने ‎वाले थे। कौशल की पहली जॉइनिंग बिदुपुर थाने में ‎हुई थी। 3 साल पूरा होने के बाद ‎ट्रांसफर होने के बाद नगर थाना आए थे। नगर ‎थाना में आने के बाद जढुआ ओपी ‎प्रभारी बनाए गए थे। पूरी खबर पढ़ें 5. हॉस्टल में UKG स्टूडेंट की मौत, ‘गंदा काम हुआ’ मेरा बच्चा हर दिन अपने भाई के साथ सोता था, लेकिन घटना वाले दिन स्कूल स्टाफ उसे ऊपर वाले कमरे में ले गया। कहा, चलो मोबाइल दिखाएंगे। वहां उसके साथ गंदी हरकत की गई। सुबह जब हालत बिगड़ी, तब हमलोगों को फोन किया गया। यह कहना है कि जहानाबाद के UKG के मृतक छात्र आशु के दादा रामजी प्रसाद का। दरअसल, 5 साल का आशु लोदीपुर स्थित गुरुकुल हॉस्टल में अपने 7 साल के बड़े भाई के साथ रहता था। सोमवार की सुबह करीब 6 बजे बुलाकी बीघा गांव में पिता धनंजय को गुरुकुल से फोन किया गया कि छोटे बेटे की तबीयत बिगड़ गई है और तुरंत आने को कहा गया। पूरी खबर पढ़ें 6. ज्वेलरी दुकान से AK-47 की गोलियों की तस्करी NIA और बिहार एटीएस ने नालंदा में कार्रवाई करते हुए ज्वेलरी दुकान और गन हाउस की आड़ में चल रहे अंतरराष्ट्रीय कारतूस तस्करी सिंडिकेट का खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि शातिर अपराधी सत्येंद्र सिंह सीएसपी केंद्रों के जरिए रुपयों का लेन-देन कर एके-47 जैसे घातक हथियारों की गोलियां सप्लाई कर रहा था। पुलिस ने छापेमारी में डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। जांच एजेंसी ने सोमवार को नालंदा जिले में बड़ी छापेमारी की। सुबह 3 बजे शुरू हुई यह कार्रवाई बिहारशरीफ के लहेरी मोहल्ला स्थित ‘पीके गन हाउस’ और ‘रवि ज्वेलरी’ समेत 6 ठिकानों पर चली। पूरी खबर पढ़ें 7. ससुराल में गेस्ट से अवैध संबंध बनाते पकड़ी गई बहू बिहार राज्य महिला आयोग में एक मामला सामने आया है, जिसमें एक सास ने अपनी बहू के खिलाफ आवेदन दिया है। इसमें सास ने बताया, बेटा और बहू की लव मैरिज होने के बावजूद शादी के 2 साल बाद घर आए मेहमान के साथ बहू को अवैध संबंध बनाते हुए पकड़ा गया था। यह मामला बेऊर थाने का है। आवेदिका के बेटे-बहू की शादी 2016 में हुई थी। वहीं, सास का कहना है, बहू की इस हरकत के कारण बेटे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह सदमे में चला गया है। पूरी खबर पढ़ें 8. इंटर के छात्र की हत्या, खेत में मिला शव बेगूसराय में लापता छात्र का शव घर से 500 मीटर की दूरी पर खेत में मिला है। पुलिस ने मौके से एक रस्सी भी बरामद किया है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि गला घोंटकर हत्या की गई है। मृतक की पहचान बखरी गोढ़ियारी निवासी शंभू सहनी के पुत्र विशाल कुमार (19) के रूप में हुई है। इसी साल इंटर का एग्जाम दिया था। आगे की पढ़ाई की तैयारी कर रहा था। प्रेम-प्रसंग में वारदात की आशंका है। घटना बखरी थाना क्षेत्र की है। पूरी खबर पढ़ें 9. अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम का विरोध भागलपुर में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। मामला, मायागंज स्थित वार्ड संख्या 27 का है, जहां सड़क निर्माण का काम चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुराने नक्शे में जो सार्वजनिक रास्ता है, उससे अधिक जमीन पर सड़क बनाई जा रही है और बिना नोटिस दिए ही निगम प्रशासन बुलडोजर लेकर पहुंच गई और झोपड़ियां हटाने लगी। इसे लेकर करीब एक घंटे तक कहासुनी होती रही। सूचना पर स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पूरी खबर पढ़ें 10. राजगीर में रोपवे टेक्निकल टीम का मॉक ड्रिल जगीर में रत्नागिरी पर्वत पर स्थित 8-सीटर आकाशीय रज्जुपथ में मंगलवार को इमरजेंसी से निपटने के लिए एनडीआरएफ (NDRF) और रोपवे टेक्निकल टीम की ओर से संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास के दौरान एक काल्पनिक संकट की स्थिति उत्पन्न की गई, जिसमें तकनीकी खराबी के कारण तीन पर्यटक केबिन टावर नंबर 3 के पास फंस गए और उनका आगे बढ़ना असंभव हो गया। बचाव अभियान की शुरुआत करते हुए सबसे पहले रोपवे टेक्निकल टीम ने केबिन में फंसे एक पर्यटक को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके तुरंत बाद एनडीआरएफ की 9वीं वाहिनी के 30 सदस्यीय दल ने कमान संभाली। पूरी खबर पढ़ें 11. पदाधिकारी एक ही बार कंपटीशन एग्जाम दे सकेंगे नगर विकास एवं आवास विभाग ने अपने अधीन कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को लेकर एक अहम आदेश जारी किया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अब कोई भी पदाधिकारी या कर्मी अपनी पूरी सेवा अवधि के दौरान केवल एक बार ही प्रतियोगी परीक्षा में भाग ले सकेगा। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। विभाग के अनुसार, बार-बार प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने की अनुमति मांगने और उसकी तैयारी में लगे रहने से सरकारी कार्यों पर नकारात्मक असर पड़ रहा था। पूरी खबर पढ़ें 12. अवैध गैस रिफिलिंग रैकेट का भंडाफोड़, 54 सिलेंडर जब्त मुजफ्फरपुर में पुलिस ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर मोतीपुर थाना क्षेत्र के नरियार में चल रहे एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया। मौके से एक नेपाल नंबर का गैस टैंकर, सिलेंडरों से लदी एक पिकअप वैन और डिलीवरी के लिए इस्तेमाल हो रहा एक टोटो रिक्शा बरामद किया है। इनपुट के आधार पर एसएसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने नरियार के पास हाईवे से कुछ दूरी पर स्थित संदिग्ध ठिकाने पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने छोटे सिलेंडरों में गैस भरने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले विशेष पाइप और अन्य रिफिलिंग उपकरण भी जब्त किए। पूरी खबर पढ़ें 13. जहां पिता की हत्या हुई थी, बेटे को भी वहीं मारा बेगूसराय के बखरी इलाके में रविवार देर रात गोली मारकर बिरजू कुमार सहनी की हत्या कर दी गई। बदमाशों ने गोली मारने के लिए ठीक वही जगह चुना, जहां की 2015 में जलकर विवाद(मछली पालन) में पिता राजेंद्र सहनी की हत्या हुई थी। जिसमें पप्पू शर्मा और जटाशंकर यादव को आरोपी बनाया गया था। पप्पू शर्मा अभी भी फरार है, जबकि जटाशंकर यादव को करीब 3 महीना पहले उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। बिरजू अपने पिता के हत्या मामले में मुख्य गवाह था। संभावना जताई जा रही है कि उसी को लेकर हत्या किया गया है। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. तस्करों ने सरकारी स्कूल के शौचालय को बनाया गोदाम बेगूसराय में सरकारी स्कूल के शौचालय को शराब का गोदाम बनाए जाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि स्कूल कैंपस में रखे शराब के संबंध में प्रिंसिपल भी कुछ बता नहीं पा रहे हैं। मामले का खुलासा तब हुआ जब उसी शराब को पीकर एक मासूम छात्र नशे की हालत में घर पहुंच गया। जिससे शिक्षा व्यवस्था के साथ-साथ सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पूरा मामला बछवाड़ा थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सिसवा का है। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. बिहार के सभी 38 जिले में बारिश का अलर्ट बिहार के सभी 38 जिले में कल यानी बुधवार को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 8 और 9 अप्रैल को कई जिले में भरी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *