बिहार में रविवार सुबह हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल 10 लोगों की मौत हो गई। पटना के बिहटा में ऑटो और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य घायल हैं। जानकारी के मुताबिक, सभी लोग मनेर दरगाह में उर्स देखकर ऑटो से आरा लौट रहे थे। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। वहीं बक्सर–पटना फोरलेन पर एक तेज रफ्तार कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह चूर-चूर हो गई। इस दुर्घटना में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि सभी मृतक एक ही परिवार के थे। मरने वालों में एक SSB जवान भी शामिल है, जिसकी बहन का तिलक चढ़ने वाला था। सिलसिलेवार तरीके से जानिए दोनों हादसे की पूरी कहानी… बिहटा में 50 मीटर में बिखरी लाशें आरा के कुछ लोग मनेर दरगाह में उर्स देखकर अपने घर आरा लौट रहे थे। इसी दौरान रात 2 बजे के करीब लेखनटोला पुल के पास रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सवार सड़क पर जा गिरे और करीब 50 मीटर तक शव बिखर गए। ऑटो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, उसके नीचे और सड़क पर पूरा खून फैला हुआ है। हादसे के बाद मौके पर ऑटो सवार के कपड़े, चप्पल और दूसरे सामान सड़क पर बिखरे नजर आए। मृतकों में दो छोटे बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के बाद की 4 तस्वीरें… आरा के रहने वाले थे सभी घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर बिहटा थाना भेज दिया है। हादसा लेखनटोला पुल के पास हुआ है। मृतकों की पहचान मो. गुड्डु (33), मो. इम्तियाज (30), मो. सहजाद (22), सफान (3), अल्फी (2) के रूप में हुई है। सभी मृतक आरा के थाना मुस्सेफिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर चित्रलेनपुर के रहने वाले थे। जबकि घायलों में आरा के ही नाजमी प्रवीण (22), मो. सलाऊदीन शामिल हैं। ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार बिहटा SHO अमित कुमार ने बताया, ‘रात करीब 2 बजे एक ऑटो पर सवार 5 लोग मनेर से उर्स देखकर भोजपुर लौट रहे थे। इसी दौरान लेखनटोला के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 3 घायलों का PMCH में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान घायलों में से एक की भी मौत हो गई है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब बक्सर हादसे की कहानी पहले 3 तस्वीरें देखिए SSB जवान, उनके भाई और दो बुआ की गई जान बक्सर-पटना फोरलेन पर रविवार सुबह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। रविवार सुबह करीब पांच बजे एक कार में सवार चार लोग बक्सर की ओर जा रहे थे। चंदा गांव के पास ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसा नया भोजपुर थाना क्षेत्र के चंदा गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि घने कोहरे और तेज रफ्तार के कारण ये हादसा हुआ। मृतकों में एसएसबी जवान ओमकार पाण्डेय, उनके भाई सुजीत कुमार पाण्डेय और दोनों की बुआ डुमरांव थाना क्षेत्र के नेनुआ गांव निवासी गिरजा देवी (पति-अरुण तिवारी) और ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के भरखरा गांव निवासी मंजू देवी (पति-धर्मराज ओझा) शामिल हैं। कार के परखच्चे उड़े, बॉडी गाड़ी में फंसी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार चूर-चूर हो गई। गाड़ी के परखच्चे उड़ गए है। जबकि एक बॉडी कार के अंदर ही फंस गई। हादसे के बाद सड़क और गाड़ी पर खून बिखरा है। कल 2 फरवरी को SSB जवान की इकलौती बहन मनीषा का तिलक आना था। उससे पहले आज रविवर को दोनों भाई अपनी 2 बुआ के साथ गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। ———— इसे भी पढ़िए.. हॉस्पिटल में बेटा हुआ-खुशी मनाकर लौट रहे पिता की मौत:कार पर चढ़ गई हाईवा, 4 दोस्तों की गई जान;तीन के सिर कुचले, आंखें बाहर आईं मधेपुरा में शनिवार सुबह सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। हादसा सुबह 4 बजे NH-106 के पास बिजली ऑफिस के सामने हुआ, जहां तेज रफ्तार हाइवा ने कार को रौंद दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के वक्त कार की रफ्तार करीब 120Km/h थी, जिससे कार पर हाइवा चढ़ गया, उसमें सवार सभी 4 लोग बुरी तरह फंस गए। पूरी खबर पढ़ें।