भिवानी के चिड़िया घर में कुनबा बढ़ाने के लिए शेरनी पहुंची है। एशिएटिक लाइन नस्ल की शेरनी बिहार के नालंदा स्थित राजकीय सफारी से एक्सचेंज में आई है। जबकि इसके बदले भिवानी के चिड़िया घर से शेरा शेर को बिहार के नालंदा स्थित राजकीय सफारी में भेजा जाएगा। भिवानी चिड़िया घर के इंस्पेक्टर देवेंद्र हुड्डा ने बताया कि भिवानी चिड़िया घर में शेरों (गीता और सिंबा) का जोड़ा था। उनसे 5 शावक पैदा हुए। 2 शावक 2023 में हुए थे और 3 पिछले साल पैदा हुए हैं। 2023 में जो 2 जुड़वां बच्चे थे, उनमें से एक का नाम शेरा और दूसरे का नाम सिंघम था। उसमें से एक को एक्सचेंज करने के लिए बिहार के नालंदा स्थित राजकीय सफारी से प्रपोजल आया था। हमनें वहां से एक शेरनी ली है। बिहार के नालंदा स्थित राजकीय सफारी से एक शेरनी भिवानी पहुंचे गई है। उसके बदले में हमें शेरा शेर को बिहार के नालंदा स्थित राजकीय सफारी भेजेंगे। एक साल 2 माह की शेरनी
देवेंद्र हुड्डा ने बताया कि इस शेरनी की उम्र करीब एक साल 2 महीने है। जबकि शेरा की उम्र करीब सवा 2 साल है। एक महीने तक हम इसे क्वारंनटाइन रखेंगे। चिकित्सकों ने भी यही सलाह दी है। इसके बाद यह शेरनी एक-दूसरे की गंध में रहने के बाद घुल-मिल जाएगी तो इन्हें बाहर निकालने की प्रोसेस की जाएगी। फिलहाल चिड़िया घर में कुल 7 शेर चिकित्सकों की सलाह पर इसे बाहर निकाला जाएगा। फिलहाल भिवानी चिड़िया घर में कुल 7 शेर (जिनमें से 2 तो शेर-शेरनी और 5 उनके बच्चे) हैं। ये एशिएटिक लाइन हैं। सिंबा इंदौर से आया था। उसके बाद शेरनी ने 7 बच्चों को जन्म दिया है। जो अब शेरनी आई है वह भी एशिएटिक लाइन है। यह भी काफी स्वच्छ है। इसकी निगरानी रखी जाएगी।