बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 के लिए BJP ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में PM मोदी, 4 राज्यों के CM,केंद्रीय मंत्री समेत सांसद समेत 40 नेताओं के नाम हैं। PM मोदी इस चुनाव के सबसे बड़े स्टार प्रचारक होंगे। वे यहां कई सभाएं और रैलियां करेंगे। बिहार में PM मोदी करीब एक दर्जन से ज्यादा सभाएं, रैलियां और रोड शो करेंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ 16 अक्टूबर से बिहार में चुनाव प्रचार की शुरुआत करने वाले हैं। योगी के अलावा महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी, राजस्थान के डिप्टी सीएम दिया कुमारी भी चुनाव प्रचार करेंगी। अमित शाह और जेपी नड्डा भी मोर्चा संभालेंगे। जेपी नड्डा और अमित शाह संभालेंगे कमान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और अमित शाह बिहार में 15 अक्टूबर यानी आज से प्रचार की शुरुआत करेंगे। दोनों मंत्री बीजेपी के विकास मॉडयूल को लेकर कैंपेनिंग करेंगे। वहीं, बीजेपी के नेता जैसे शिवराज सिंह चौहान 17 अक्टूबर, गजेन्द्र सिंह शेखावत और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 18 अक्टूबर को बिहार में रैलियां करेंगे। भोजपुरी सितारों का भी बुलाया गया नेताओं-मंत्रियों के अलावा भोजपुरी सितारे भी चुनाव प्रचार करेंगे। सांसद और भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी, सांसद रवि किशन और बॉलीवुड स्टार हेमा मालिनी भी बिहार में जनसभाएं करेंगी। योगी की डिमांड इन तीन कारणों से ज्यादा पिछले चुनाव में मुस्लिम बाहुल्य इलाकों को छोड़ दिया जाए तो अधिकतर भाजपा प्रत्याशियों ने योगी के सभा की डिमांड की थी। मोदी के बाद सबसे ज्यादा। इसकी वजह 3 वजहें थीं… 1- गोरखपुर की वजह से योगी आदित्यनाथ का गोपालगंज, सारण, सीवान, वाल्मीकिनगर जिले पर प्रभाव है। 2- योगी की फायर ब्रांड हिंदुत्व और बुलडोजर बाबा की छवि के कारण उनकी सभाओं की मांग अधिक रहती है। 3- लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सख्त मुख्यमंत्री की छवि है। यूपी में एनकाउंटर और बुलडोजर की वजह से क्राइम कंट्रोल हुआ। इसलिए पड़ोसी जिले में योगी की छवि बेहतर है। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि योगी के भाषण से भाजपा को अपने भगवा वोट बैंक को साधने और उन्हें एकजुट करने में मदद मिलती है। सीएम योगी की सभाओं में भीड़ जुटाने के लिए ज्यादा मशक्कत भी नहीं करनी पड़ती। इसीलिए सीएम योगी की सभाओं की सबसे ज्यादा मांग रहती है। डिप्टी सीएम केशव की भी परीक्षा
बिहार में मौर्य, शाक्य, सैनी, कुशवाह बिरादरी के वोट भी बड़ी संख्या में हैं। इसी वोटबैंक को साधने के लिए भाजपा नेतृत्व ने यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को बिहार चुनाव में सह प्रभारी बनाया है। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि बिहार चुनाव में केशव मौर्य की राजनीतिक साख की भी परीक्षा है। वह अपनी बिरादरी के कितने वोट को भाजपा की ओर से खींच पाते हैं। साथ ही चुनाव प्रबंधन, प्रत्याशी चयन से लेकर रैलियों और सहयोगी दलों के साथ समन्वय में भी उनकी बड़ी भूमिका रहेगी। 100 से अधिक विधायक बिहार जाएंगे
भाजपा सूत्रों के मुताबिक, बिहार में चुनाव प्रचार और विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रबंधन के लिए यूपी से सौ से अधिक विधायक और विधान परिषद सदस्य जाएंगे। भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में यूपी से बिहार भेजे जाने वाले नेताओं की सूची तैयार की जा रही है। दीपावली के बाद उन्हें बिहार में विधानसभा क्षेत्र आवंटित करते हुए चुनाव तक वहीं प्रवास के लिए भेज दिया जाएगा। यूपी के नेताओं के हाथ चुनाव की कमान
बिहार चुनाव की कमान ज्यादातर यूपी के भाजपा नेताओं की हाथ ही है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सह प्रभारी है। पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह के पास करीब 40 विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी है। भाजपा की रणनीति, कई सीटों का जिम्मा मंत्रियों को
राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि भाजपा की बिहार चुनाव में रणनीति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक-एक विधानसभा क्षेत्र में दिग्गज नेताओं को लगाया है। यूपी के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आरा जिले के प्रभारी बनाए गए हैं। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के साथ लगाया गया है। दोनों के पास करीब 48 विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी रहेगी। गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा, बुलंदशहर के सांसद भोला सिंह, फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर और सहारनपुर के पूर्व सांसद राघव लखनपाल और कन्नौज के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक को बिहार में प्रचार का जिम्मा सौंपा गया है। महिला कार्यकर्ता प्रवासी बनकर जाएंगी
बिहार चुनाव में यूपी से सौ से अधिक महिला कार्यकर्ता भी प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में बिहार जाएंगी। वो वहां की स्थानीय महिला कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जनसंपर्क करेंगी। ———————— ये भी पढ़ें बिहार चुनाव, भाजपा की 71 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी:दोनों डिप्टी CM समेत 13 मंत्री लड़ेंगे चुनाव; 48 विधायक रिपीट, विधानसभा अध्यक्ष का टिकट कटा बिहार चुनाव के लिए भाजपा ने मंगलवार को 71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। डिप्टी CM सम्राट चौधरी को तारापुर से और विजय सिन्हा को लखीसराय से टिकट दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का टिकट काटा गया है। नंदकिशोर 5 बार से पटना सिटी से जीतते आ रहे हैं। उनकी जगह पर बीजेपी नेता और हाईकोर्ट के वकील रत्नेश कुशवाहा को उतारा है। पूरी खबर पढ़ें