बुलडोजर गिफ्ट मिला तो मुस्कुराए पंकज चौधरी:लखनऊ में कार्यकर्ता ने गमछा पहनाया तो कहा-डेढ़ दो सौ क्यों खर्च किए, तुम्हारे काम आता

यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा-चुनाव आ रहा है सभी को काम मिलेगा, सभी के लिए काम है। लखनऊ में बुधवार को बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मिलने पहुंचे थे। एक कार्यकर्ता ने भगवा गमछा पहनाकर अभिनंदन किया। स्वागत के बाद उन्होंने कहा- इसमें काहे पैसा किए हो, डेढ़-दो सौ रुपए जो खर्च किया वह तुम्हारे काम आता। एक कार्यकर्ता ने बुलडोजर भेंट किया। बुलडोजर देखकर पंकज मुस्कुरा उठे। कहा-पूरा बुलडोजर ही उठा लाए हो। दरअसल, भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी गठन की कवायद शुरू हो चुकी है। शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करने के बाद नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष अपनी नई टीम बनाने में जुट गए हैं। नई टीम में जगह पाने के लिए प्रदेशभर से नेता-पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में लगे हैं। महिला कार्यकर्ता भी पद मांगने पहुंची प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मिलने बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी पहुंची। इन लोगों ने उनसे मुलाकात कर नई कार्यकारिणी के लिए अपना दावा किया। होली बाद नई कार्यकारिणी होगी घोषित दरअसल, भारतीय जनता पार्टी की यूपी इकाई में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल होली के बाद होना है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की नई टीम को लेकर पहले दौर का मंथन पूरा हो चुका है। लेकिन, जातीय और क्षेत्रीय संतुलन पर पेंच फंसा है। ऐसे में लखनऊ से लेकर दिल्ली तक दूसरे दौर की बैठकों के बाद ही अंतिम मुहर लगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *