कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के फसिया टोला में शनिवार रात युवक को तीन बदमाशों ने गोली मार दी। घायल युवक की पहचान सोनू पासवान के रूप में हुई है। घटना रात करीब 9:30 बजे की है। सोनू पासवान ने पुलिस को बताया कि वह खाना खाकर सोने जा रहा था। इसी दौरान घर के दरवाजे पर बुलेट पर सवार तीन युवक आए और उन्होंने सीने में गोली मार दी। घायल ने दो आरोपियों की पहचान करण यादव और आकाश यादव के रूप में की है। तीसरा आरोपी आकाश का दोस्त बताया जा रहा है। पुरानी रंजिश में फायरिंग स्थानीय लोगों की मदद से परिजन घायल को कटिहार मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार घटना का कारण पुरानी रंजिश है। आरोपियों की तलाश जारी नगर थाना और मुफस्सिल थाना अध्यक्ष शशि रंजन कुमार मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश कर रही है। बता दें कि एक सप्ताह के अंदर कटिहार में यह तीसरी गोलीबारी की घटना है। इससे पहले दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।