बेगूसराय जिले के मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के साथ हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश से आवागमन प्रभावित, बाजारों में पसरा सन्नाटा लगातार बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया, जिससे आवागमन में लोगों को काफी परेशानी हुई। अचानक बदले मौसम के चलते बाजारों में सन्नाटा पसर गया और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाते दिखे। कई स्थानों पर तेज हवा से पेड़-पौधों को भी नुकसान पहुंचा है। बेमौसम बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता इस बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में तैयार दलहन और तिलहन की फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। कई पंचायतों के किसान परेशान नवटोल, बहरामपुर, समसा, गोविंदपुर, अहियापुर, मंसूरचक और साठा पंचायत के किसानों का कहना है कि यदि बारिश जारी रही, तो उनकी मेहनत बर्बाद हो सकती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अचानक हुई बारिश और आंधी का सबसे अधिक असर किसानों पर पड़ने की संभावना है।