बेगूसराय में शादी से 5 दिन पहले युवक की मौत:तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने कुचला, नई बाइक से घूमने जा रहा था; ग्रामीणों ने ड्राइवर को पकड़ा

बेगूसराय में शनिवार देर रात सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत ने शादी की खुशी मातम में बदल दिया है। तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। घटना एनएच 333-बी पर साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के पास की है। मृतक की पहचान रघुनाथपुर करारी पंचायत के वार्ड नंबर-9 निवासी पंकज यादव के पुत्र अमृत कुमार उर्फ प्रिंस(20) के तौर पर हुई है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने खदेड़कर फॉर्च्यूनर को घेर लिया। लोगों ने ड्राइवर और गाड़ी को कब्जे में ले लिया। जिसे बाद में पुलिस को हवाले कर दिया। तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर ग्रामीणों के अनुसार 20 फरवरी को प्रिंस कुमार की शादी होने वाली थी। कुछ दिन पहले ही उसका तिलक शगुन का रस्म पूरा हुआ था। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। शनिवार की देर शाम प्रिंस अपनी नई बाइक से हीरा टोल जीरोमाइल की ओर जा रहा। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही गाड़ी ने सामने से बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही बाइक सवार प्रिंस रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग इलाज के लिए बेगूसराय लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में दम तोड़ दिया। आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जब से मुंगेर पुल का एप्रोच पथ एनएच 333-बी बना है, तब से सड़क किनारे बसे रघुनाथपुर गांव के दर्जनों लोगों की सड़क हादसे में जान चली गई। लेकिन सड़क हादसा रोकने और गति नियंत्रण के लिए प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *