गुरदासपुर में बेटे की बेइज्जती से आहत पिता ने सुसाइड कर लिया। घर के पास दबंग परिवार के घर शादी समारोह था। बेटा ई-रिक्शा लेकर आ रहा था। जगह न होने पर उसने शादी वाले घर में जाकर गाड़ियां हटाने को कहा। इससे वे लोग भड़क गए और बेटे की जमकर पिटाई की। इसकी जानकारी मिलते ही पिता मौके पर छुड़ाने पहुंचा, बेटे की पिटाई होते देख वह हमलावारों से मिन्नते करने लगा कि उसके बेटे को छोड़ दो, लेकिन आरोपियों ने पिता के सामने ही जमकर पिटाई की और दोनों को बइज्जत किया। इसके सदमे में पिता ने घर आकर जहर खा लिया। वहीं युवक की पिटाई का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना 2 फरवरी की है। 3 फरवरी को परिवार के बयान दर्ज न होने के कारण शव को पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ। आज (4 फरवरी को) परिवार के बयान दर्ज होने के बाद पोस्टमॉर्टम हुआ। मृतक की पहचान राजिंदर कुमार (55) के नाम से हुई, जो मोहल्ला ओंकार नगर में रहता था। सिटी थाना पुलिस ने 4 लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी की 3 बड़ी बातें… मामले की जांच कर रही पुलिस पुलिस ने मृतक राजिंदर कुमार की पत्नी की शिकायत के आधार पर गुरदासपुर सिटी थाना पुलिस ने आरोपी केवल वर्मा, राजकुमार, सचिन और रोबिन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर रहे अधिकारी जय मसीह ने कहा कि मृतक के घर के पास शादी हो रही थी। गाड़ियां हटाने की बात कहने पर विवाद हुआ है। इसके बाद व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल जांच की जा रही है।