बेटों ने पिता को घर से निकाला:बांका में दो भाइयों ने बुजुर्ग पिता से मारपीट की, भोजन-पानी किया बंद

बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में दो भाइयों ने अपने पिता को घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित पुक्कन यादव ने शंभूगंज थाने में अपने बेटों रोशन कुमार और अवध कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुक्कन यादव ने मजदूरी करके दोनों बेटों का पालन-पोषण किया। उन्होंने अच्छे संस्कार भी दिए। उन्हें उम्मीद थी कि बुढ़ापे में बेटे उनका सहारा बनेंगे। लेकिन दोनों बेटे उनको प्रताड़ित करने लगे। जब पुक्कन यादव ने इसका विरोध किया तो बेटों ने उनसे गाली-गलौज की। उन्होंने पिता का भोजन-पानी बंद कर दिया। मारपीट कर घर से बाहर कर दिया। बेटों ने थाने में शिकायत करने पर बुरे परिणाम की धमकी भी दी। रोशन कुमार और अवध कुमार ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। शंभूगंज थानाध्यक्ष मंटू कुमार के अनुसार शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *