बेलछी में ढाई वर्षीय बच्चे की मौत:ट्रैक्टर की टक्कर से हादसा, पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में लिया

पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल के बेलछी थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में ढाई वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। यह घटना बेलछी थाना क्षेत्र के एकदंगा गांव के पास नेशनल हाईवे 30ए पर हुई। सीमेंट से लदे एक ट्रैक्टर ने सड़क किनारे मौजूद बच्चे को टक्कर मार दी थी। एकदंगा गांव निवासी ढाई वर्षीय नारायण कुमार सड़क के पास खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे सीमेंट लदे ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायल बच्चे को तुरंत अनुमंडल अस्पताल बाढ़ पहुंचाया। घायल बच्ची की पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद, डॉक्टरों ने बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया। पीएमसीएच में इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। घटना की सूचना पर बेलछी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना अध्यक्ष ने बताया कि हादसे में शामिल ट्रैक्टर और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है। ट्रैक्टर बिषहरी स्थान महम्मदपुर का बताया जा रहा है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। बच्चे की मौत के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजे की मांग की है। उनका आरोप है कि सड़क पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण अक्सर हादसे होते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और सड़क पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *