हरियाणा के रोहतक में 2 पिटबुल डॉग्स ने बैंक मैनेजर के बेटे पर बीच बाजार अटैक कर दिया। बच्चा छोटे भाई के साथ बाजार के रास्ते अपने चाचा के घर लस्सी लेने जा रहा था। तभी अचानक से पड़ोसियों के पालतू कुत्ते उसके पीछे पड़ गए। बच्चा काफी दूर तक बचने को भागा, लेकिन कुत्तों ने उसके पेट पर हमला कर दिया। कुत्तों के काटने से बच्चे के पेट पर गहरे जख्म हुए हैं। उसके पेट पर काफी नोचने के निशान पड़ गए थे और खून बह रहा था। इसके बाद पड़ोस के ही एक युवक ने घायल को कुत्तों से बचाकर अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार की शिकायत पर कुत्तों के मालिक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिटबुल के काटने के PHOTOS…. पहले जानिए VIDEO में क्या दिख रहा… अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला…. गेट बंद करके अंदर भागी कुत्तों की मालिक रोहतक के केंद्रीय सहकारिता बैंक मैनेजर सुनील नेहरा ने आगे बताया कि जब पिटबुल कुत्ते दिपांशु पर हमला कर रहे थे, तो उनकी मालिक शर्मिला व उसकी बेटी मुस्कान ने दिपांशु को बचाने की बजाय गेट को बंद कर लिया और अंदर चली गई। पड़ोस के रहने वाले विक्रम ने उसके बेटे की जान कुत्तों से बचाई। जींद जाते समय पिता को पड़ोसी का आया फोन सुनील नेहरा ने बताया कि वह किसी काम से पत्नी के साथ स्कूटी पर जींद जा रहा था। जब वह गांव सिंहपुरा पहुंचा, तो पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति का उसकी पत्नी के पास फोन आया कि उसके लड़के दिपांशु को कुत्ते ने काट लिया है। सूचना के बाद वह आधे रास्ते से ही वापस लौटे और पीजीआई में बेटे के पास गए। 2 महिलाओं पर केस दर्ज ओल्ड सब्जी मंडी थाना के जांच अधिकारी ASI कुलदीप ने बताया कि एक बच्चे को पिटबुल कुत्ते के काटने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्चे के परिजनों की शिकायत पर कुत्तों के मालिक शर्मिला और उसकी बेटी मुस्कान पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।