अस्पताल ने दी जानकारी अमृतसर | मशहूर बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन की फोर्टिस अस्पताल में मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि वरिंदर को 6 अक्टूबर को कंधे में दर्द और मूवमेंट कम होने की शिकायत के बाद ओपीडी में दिखाया गया था। जांच के बाद डॉक्टरों ने आर्थोस्कोपिक रोटेटर कफ रिपेयर, बाइसेप टेनोडेसिस सर्जरी की सलाह दी थी। 9 अक्टूबर को वरिंदर की सर्जरी जनरल एनेस्थीसिया (बेहोशी) में की गई। ऑपरेशन करीब दोपहर 3 बजे खत्म हुआ और उस दौरान उनकी तबीयत बिल्कुल सामान्य थी। लेकिन करीब 3:35 बजे उन्हें अचानक दिल की धड़कन अनियमित (कार्डियक अरेस्ट) हुई। इसके बाद एनेस्थीसिया, कार्डियोलॉजी और क्रिटिकल केयर की टीमों ने मिलकर करीब दो घंटे तक लगातार इलाज जारी रखा, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। शाम 5:36 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा, फोर्टिस अस्पताल इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर शोक प्रकट करता है और परिवार व उनके चाहने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करता है।”