मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां प्रखंड में चैत्र नवरात्र का शुभारंभ हो गया है। गुरुवार को सुबह से शाम तक विभिन्न मंदिरों और घरों में कलश स्थापित किए गए। कलश स्थापना के साथ ही श्रद्धालु और भक्त मां दुर्गा की पूजा-अर्चना में लीन हो गए। सैकड़ों भक्त मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए उपासना कर रहे हैं। इसके साथ ही माता के नौ स्वरूपों की पाठ और आरती भी शुरू हो गई है। बोचहां के न्यू मार्केट दुर्गा मंदिर, सनाठी, सरफुद्दीनपुर स्थित श्री राधा कृष्ण ठाकुर मंदिर, पुरानी बाजार बोचहां, घरभारा, सहिलारामपुर, पटियाश, भुताने चौक, नरकटिया और बोचहां प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित दुर्गा मंदिर सहित कई अन्य स्थानों पर कलश स्थापित किए गए हैं। चैत्र नवरात्र के अवसर पर मंदिर से लेकर गांव और घरों तक पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। श्रद्धालु और भक्त फल, फूल, हलवा तथा अन्य मेवा मिष्ठान से माता को भोग लगा रहे हैं।