बोचहा में युवक को रॉड से पीटने का मामला:पीड़ित का फटा सिर, 4 लोगों पर FIR दर्ज

कर्णपुर दक्षिणी पंचायत के भगवानपुर धरना में रविवार शाम मदन सहनी और उनके भाई अंशु के बीच हुई विवाद की पूछताछ के दौरान आरोपियों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मदन का सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मदन ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उससे 17 हजार रुपये नकद भी छीने। उन्होंने अपने भाई के साथ हुई घटना का वीडियो फुटेज पुलिस को सौंपा। बोचहाँ थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि आगे की कार्रवाई और गिरफ्तारी के लिए छानबीन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *