बोरेल गांव में आफसी रंजिश में मारपीट, महिला घायल:लाठी-डंडों से पीटने का आरोप, अस्पताल में भर्ती; शिकायत दर्ज

अररिया में महालगांव थाना क्षेत्र के बोरेल गांव में शनिवार को आपसी रंजिश के चलते हुई मारपीट में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान पार्वती देवी के रूप में हुई है, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, यह घटना गांव में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। विवाद जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया गया। इसी दौरान पार्वती देवी को गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद, परिजनों ने घायल पार्वती देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई है। महलगांव थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि पीड़िता ने इस संबंध में एक लिखित शिकायत दिया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि मामले की जाच कर नियमानुसार आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *