भगत सिंह चौक के पास दुकान से 2 लाख कैश व 30 किलो तांबा ले गए चोर

भास्कर न्यूज| जालंधर शहर के व्यस्त और सुरक्षित माने जाने वाले भगत सिंह चौक के पास स्थित संत सिंह मनमोहन सिंह नामक दुकान में अज्ञात चोरों ने रात के समय दुकान के ताले तोड़कर करीब 1 से 2 लाख रुपए की नकदी और भारी मात्रा में सामान चोरी कर लिया। दुकान मालिक मनजोत सिंह (39) पुत्र मनमोहन सिंह निवासी चौक पंज पीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चोरों ने गल्ले से नकदी के अलावा 30 किलो तांबे की रीलें, 200 ड्रिल बिट, हाई स्पीड ब्लेड और पीओआई स्विच भी चुरा लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की कोशिश में दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी उखाड़कर साथ ले गए। डिवीजन 3 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *