जमुई में 20 जून को एक महिला ने पति की मौजूदगी में भतीजे से मंदिर में दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद आयुषी बताया था कि, पति के टॉर्चर से परेशान हो चुकी थी। सचिन से मुझे कैसे और कब प्यार हो गया समझ ही नहीं आया। अब कोई कुछ भी कहे मैं उसी के साथ रहूंगी।’ आयुषी अब लगातार अपने सोशल साइट पर पति सचिन के साथ रील्स पोस्ट कर रही है। दूसरी तरफ सचिन के माता-पिता बेटे के इस हरकत से बेहद परेशान हैं। वो लोग बेटे की शादी की जानकारी के बाद 5 दिन के लिए बाबा बागेश्वर के दरबार में चले गए थे। भास्कर की टीम ने सचिन के माता-पिता से बात की है। सचिन की मां का कहना है, ‘मेरी मौत के बाद ही सचिन घर आ सकता है।’ सचिन की मां से जानिए, कैसे सचिन और उसकी चाची के इश्क की कहानी शुरू हुई और आयुषी ने सचिन को पाने के लिए क्या क्या किया पहले आयुषी की नई रील्स की कुछ तस्वीरें देखिए मेरे बेटे को आयुषी ने भगाया सचिन की मां पुष्पा देवी का कहना है कि, ’20 जून को सचिन और आयुषी की शादी हुई। हमें गांव वालों ने इसके बारे में बताया। इसके बाद लोग हमारे ऊपर तरस खाने लगे।’ ‘लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि बेटे ने इन बूढ़े मां-पिता के साथ क्या कर दिया। सचिन की शादी से हम खुश नहीं हैं। मेरे बेटे की उम्र अभी शादी करने की नहीं थी। आयुषी ने उसको भगाया है।’ सचिन की मां के मुताबिक, ‘2022 से पहले सचिन बहुत कम विशाल दुबे के घर आया-जाया करता था, लेकिन 2022 से मेरा बेटा ज्यादातर आयुषी के घर पर ही रहने लगा। वो सिर्फ खाना खाने घर आया करता था। आयुषी को कंप्यूटर क्लासेस भी वही बाइक से लेकर जाता था।’ विशाल से लड़ाई के बाद भी सचिन से करती थी बात सचिन की मां ने कहा कि, सचिन और विशाल की लड़ाई हो गई थी, लेकिन आयुषी सचिन से लगातार फोन पर बात करती थी। एक बार वो अपने पति से लड़कर मेरे घर के बाहर आकर चिल्लाने लगी। उस वक्त सचिन देवघर गया था। मैंने तुरंत घर में ताला लगाया और पड़ोसियों के यहां चली गई। ये सारी बात गांव के कुछ लोगों ने सचिन को फोन करके बता दी। सचिव देवघर से अगले ही दिन जमुई लौट आया। सचिन के आते ही आयुषी के ससुराल वालों ने उसे मेरे घर भेज दिया था कि तुम वहीं रहो। गलती दोनों की है। आयुषी BA तक पढ़ी है, इसके बावजूद उसने ऐसी हरकत की है। मन की शांति के लिए चले गए थे बागेश्वर धाम पुष्पा देवी ने बताया कि ‘बागेश्वर धाम से आने के बाद भी सचिन और आयुषी की करतूत मेरा पीछा नहीं छोड़ रही थी। इस वजह से मैं कुछ दिनों के लिए मायके चली गई। 3 दिन पहले यहां आई हूं। मेरा बेटा हाथ से निकल गया है। मैं एक पैर से दिव्यांग हूं। घर में था तो काम कर दिया करता था। आज बहुत तकलीफ हो रही है।’ ‘बड़े बेटे की शादी करने में होगी दिक्कत’ पुष्पा देवी ने कहा, ‘सचिन का एक बड़ा भाई और एक बहन है। बहन की शादी हो गई है, लेकिन बड़ा भाई सौरभ कुंवारा है, उसकी शादी करने में हमें दिक्कत होगी। मुझे कभी विश्वास नहीं था कि सचिन इस तरह की हरकत करेगा।’ पति के सामने आयुषी ने भतीजे से की थी शादी की 2 तस्वीरें… आयुषी ने 20 जून को भतीजे सचिन से पति से सामने मंदिर में शादी की थी। आयुषी पटना की रहने वाली है। शादी के बाद उसने कहा था, शादी मर्जी से की है। सचिन के साथ ही रहूंगा। मेरी शादी 18 साल की उम्र में हुई थी आयुषी ने बताया था कि ‘मेरी जब पहली शादी हुई थी तो हम 18 साल के थे। अभी मैं 22 साल की हूं। उस समय मेरे माता-पिता ने जिससे शादी फिक्स की उससे मैंने शादी कर ली। मैं पटना की रहने वाली हूं और जमुई में मेरी शादी हुई।’ ‘मैंने खुशी-खुशी से शादी की। मेरे पापा ने ससुर जी को कहा- तिलक में हम लोगों को 2-3 लाख दे देंगे। शादी पटना से ही कीजिएगा। इसपर उनलोगों ने कहा नहीं शादी जमुई से ही होगी। यहीं पर आप लोग आइए और सारा इंतजाम कीजिए।’ ———————– ये खबर भी पढ़ें भतीजे से शादी करने वाली चाची से पहली बातचीत:बोली- शादी कर के गुनाह नहीं किया, लोग जीने नहीं दे रहे, तंग किया तो जहर खा लेंगे जमुई में 8 दिन पहले एक महिला ने पति की मौजूदगी में भतीजे से मंदिर में दूसरी शादी कर ली थी। भास्कर ने भतीजे से शादी करने वाली चाची से बात की। चाची ने कहा, ‘हमने शादी कर के कोई गुनाह नहीं किया है। लोग हमें जीने नहीं दे रहे हैं। हमें तंग किया तो जहर खा लेंगे।’ बातचीत के दौरान चाची थोड़ी परेशान भी लगीं। उन्होंने कहा, ‘लोग कहते हैं कि ऊंची जाति की होकर इस तरह से अपने भतीजे से शादी कर ली है। समाज में नाक कटवा दी। ऐसी बातों से मैं थोड़ा परेशान हूं, लेकिन मेरे पास कोई और रास्ता नहीं था।’ पूरी खबर पढ़ें