भागलपुर में देर रात करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत हो गई। विरोध में परिजनों ने गुरुवार सुबह तिलकामांझी चौक पर जाम लगा दिया। मुआवजे की मांग को लेकर करीब एक घंटे तक रोड जाम रखा। इस दौरान दोनों लेन में वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मृतक की पहचान बड़ी खंजरपुर निवासी फेकू चौधरी(28) के तौर पर हुई है। नाइट ड्यूटी के लिए बोलकर गए थे मृतक की पत्नी राधा देवी ने बताया कि मेरे पति निर्माणाधीन मकान में काम करने गए थे। इस दौरान उन्हें करंट लग गया। अस्पताल ले जाने के बदले ठेकेदार सकलदेव मौके से फरार हो गए। मौत रात 9 बजे ही गई थी, लेकिन हमलोगों को जानकारी सुबह में मिली। घर से देर शाम नाइट निकले थे। उन्होंने कहा था कि नाइट ड्यूटी करेंगे, लेकिन रात 9 बजे खबर आई कि उनकी मौत हो गई। घर में उनके अलावा कमाने वाला कोई नहीं है। हादसे के बाद ठेकेदार भाग गया। कई बार फोन किया, लेकिन रिसीव नहीं किया। जांच में जुटी पुलिस रोड जाम की सूचना पर तिलकांमांझी पुलिस मौके पर पहुंचे। अक्रोशित लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।