भागलपुर में 12वें रंग महोत्सव की शुरुआत:नौ राज्यों के कलाकार भाग लेंगे, तीन दिन चलेगा कार्यक्रम

भागलपुर में शनिवार को 12वें रंग महोत्सव का शुभारंभ कला केंद्र में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तीन दिवसीय यह महोत्सव 20 से 22 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें बिहार सहित देश के नौ राज्यों के कलाकार अपनी रंगमंचीय प्रस्तुतियां देंगे। महोत्सव का उद्घाटन शिक्षाविद राजीव कांत मिश्रा, पूर्व महापौर डॉ. वीणा यादव, डॉ. योगेंद्र, एनहुल होंदा, प्रकाश चौधरी, तरुण घोष, मनीष यादव, अशोक यादव, महबूब आलम, जीवन जागृति समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह, प्रशांत विक्रम, तकी अहमद जावेद, संगीता दास, जयंत जलद, कपिल देव रंग और पंकज कुमार झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस महोत्सव में मणिपुर, असम, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश और बिहार सहित नौ राज्यों के कलाकार अपनी रंगमंचीय प्रस्तुतियां देंगे। बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष शाह, श्वेता सिंह और प्रीति शेखर भी महोत्सव में उपस्थित रहे। आयोजन समिति के उपाध्यक्ष श्री प्रकाश और सचिव तरुण घोष ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार का अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर स्वागत किया। यह रंग महोत्सव रंगमंचीय कलाकारों को एक साझा मंच प्रदान करता है और भागलपुर की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *