भागलपुर सड़क हादसे में 11 लोग जख्मी:तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप में मारी टक्कर, फिर ई-रिक्शा को मारा धक्का

भागलपुर में सड़क हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में 11 लोग घायल हुए है। तेज रफ्तार ट्रक ने पहले एक पिकअप गाड़ी में टक्कर मारी। टक्कर के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर दूसरी ओर जा रही ई-रिक्शा गाड़ी से जा भिड़ी। इस हादसे में उस गाड़ी में सवार सभी लोग घायल हो गए है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटना खरिक थाना क्षेत्र के बगड़ी पुल के पास की है। थानेदार नरेश ने बताया कि झंडापुर इलाके में एक्सीडेंट हुआ है 8 लोगों की स्थिति नाजुक है। तीन की स्थिति सीरियस है। खबर अपडेट की जा रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *