भाजपा की कुशवाहा वोट बैंक साधने की कोशिश:उपमुख्यमंत्री सम्राट बोले- सम्राट अशोक के वंशज बीजेपी के साथ, पटना में हुई बैठक

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय स्थित अटल सभागार में आज सामाजिक संपर्क अभियान के तहत कुशवाहा समाज की बैठक बुलाई गई। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल और उपमुख्यमंत्री दिलीप जायसवाल ने की। बैठक में कुशवाहा समाज के पूरे बिहार से युवा और प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए और भाजपा को अपना समर्थन देने की बात कही। भाजपा सभी समाजों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य सिर्फ सत्ता नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग का उत्थान है। भाजपा सभी जातियों, वर्गों और धर्मों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। कुशवाहा समाज का सहयोग हमें पहले भी मिलता रहा है और आज भी उनका विश्वास हमारे साथ है, जो हमारे लिए अत्यंत गर्व की बात है। कुशवाहा समाज को एक माला में पिरोने का काम जारी डॉ. जायसवाल ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य समाज के लोगों को एकजुट करना है। हम समाज को एक माला में पिरोने का कार्य कर रहे हैं ताकि उनकी सामूहिक शक्ति को एक संगठित रूप दिया जा सके। भाजपा समाज के साथ मिलकर चल रही है, और आने वाले समय में यह एकता और मजबूती से दिखाई देगी। यह सौभाग्य की बात है कि कुशवाहा समाज का विश्वास हमेशा एनडीए के साथ रहा है। सरकार ने समाज के हित में लगातार कार्य किए हैं, जिनका लाभ लोगों को मिला है। सम्राट अशोक के वंशज भाजपा के साथ- सम्राट चौधरी उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सम्राट अशोक के वंशज हमेशा से भाजपा के साथ रहे हैं। पिछले चुनाव में भी कुशवाहा समाज का भरपूर समर्थन मिला था, और इस बार भी यह समर्थन और मजबूत होकर मिलेगा। भाजपा सरकार ने हर वर्ग को प्रतिनिधित्व और सम्मान दिया है। कुशवाहा समाज को आगे बढ़ाने के लिए योजनाएं बनीं और उन्हें जमीन पर उतारा गया। बैठक में बिहार सरकार के मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि कुशवाहा समाज के उत्थान के लिए सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार के क्षेत्रों में अनेक योजनाएं लागू की हैं। इन योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ समाज के लोगों को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *