भाजपा नेता ने पड़ोसी के सीने पर तानी पिस्टल:अलीगढ़ में चंदे को लेकर था झगड़ा, बेटे को डंडे से मारा

अलीगढ़ में होली का चंदा न देने पर पड़ोसी और भाजपा नेता का नाबालिग बेटा आपस में भिड़ गए। पड़ोसी डंडा लेकर मारने दौड़ा तो भाजपा नेता के नाबालिग बेटे ने पड़ोसी पर फायरिंग कर दी। गोली उनके कान के पास से होकर गुजर गई। पड़ोसी बाल बाल बचा। पत्नी ने फोन करके भाजपा नेता को जानकारी दी। वह थोड़ी ही देर में घर पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने बेटे को समझाने के बजाए पिस्टल पड़ोसी के सीने पर तान दी। शोर गुल सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों को अलग कराया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। भाजपा नेता और उनके बेटे को पकड़कर थाने ले आई। थाने के बाहर से ही नाबालिग बेटा भाग गया। पुलिस अब भाजपा नेता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना गुरुवार को बन्नादेवी थाना क्षेत्र की है। इसका वीडियो भी सामने आया है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला लोगों के मुताबिक – हेमंत गर्ग शिवपुरी इलाके में अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह भाजपा व्यापार मंडल के नेता हैं। उनके घर से थोड़ी दूर पर विशाल शर्मा रहते हैं। हेमंत गर्ग के बेटे से विशाल शर्मा के हमउम्र भांजे ने होली पर 500 रुपए चंदा मांगा था। हेमंत गर्ग के बेटे ने मना कर दिया। इससे विशाल शर्मा का भांजा खुन्नस रखे था।
गुरुवार को मोबाइल पर हुई थी गाली गलौज भी गुरुवार शाम को दोनों की मोबाइल पर गाली गलौज भी हुई थी। विशाल शर्मा के भांजे ने ये बात अपने मामा को बताई। जिसके बाद उसके मामा डंडा लेकर हेमंत गर्ग के घर पहुंचे थे। उनके हाथ में डंडा देखकर हेमंत गर्ग का बेटा घर से पिस्टल निकाल लाया। आरोप है कि उसने विशाल शर्मा पर तीन राउंड फायरिंग की। हालांकि वह इस हमले में बाल बाल बच गए। बेटे से पिस्टल छीन पड़ोसी के सीने पर तानी पत्नी मोनिका ने फोन करके भाजपा नेता को घटना की जानकारी दी। वह थोड़ी ही देर में घर पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने बेटे को समझाने के बजाए पिस्टल पड़ोसी के सीने पर तान दी। शोर गुल सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों को अलग कराया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। भाजपा नेता और उनके बेटे को पकड़कर थाने ले आई। थाने के बाहर से ही नाबालिग बेटा भाग गया। भाजपा नेता के बेटे ने मेरे ऊपर गोलियां चलाई पड़ोसी विशाल शर्मा ने बताया- भाजपा नेता के बेटे ने मेरे भांजे से गाली गलौज की थी। वह उसे मारने की धमकी दे रहा था। इसकी शिकायत करने जब मैं भाजपा नेता के घर पहुंचा तो उसके बेटे ने मेरे ऊपर तीन राउंड फायरिंग की। गोली मेरे कान से होकर गुजर गई। मैं बाल-बाल बचा। थोड़ी ही देर में भाजपा नेता आ गए। उन्होंने बेटे के हाथ से पिस्टल लेकर मेरे सीने पर तान दी। मुझे हत्या करने की धमकी दी। शोर सुनकर लोग पहुंचे। उन्होंने मुझे बचाया। भाजपा नेता की पत्नी बोलीं-पड़ोसी ने बेटे को मारा, मेरे साथ अभद्रता की वहीं आरोपी भाजपा नेता हेमंत गर्ग की पत्नी मोनिका ने बताया- मेरे बेटे का विशाल शर्मा के भांजे से होली के चंदे को लेकर कहासुनी हुई थी। विशाल शर्मा के भांजे ने फोन करके मेरे बेटे को मारने की धमकी दी थी। गुरुवार को मेरा बेटा अपने दोस्त के साथ दुकान से घर लौट रहा था। घर के पास पहुंचने पर विशाल शर्मा ने मेरे बेटे को डंडे से मारा। मैं बचाने गई तो मुझे भी मारा। मेरे साथ अभद्रता की। मेरे पति उस समय दुकान पर थे। मैंने फोन करके उन्हें घटना की जानकारी दी। वे थोड़ी ही देर में घर पहुंचे। उन्होंने बेटे और मुझे विशाल शर्मा से बचाया। आरोपी की तलाश में पुलिस दे रही दबिश प्रभारी निरीक्षण विजय सिंह का कहना है कि विशाल की तहरीर पर हेमंत गर्ग और उनके बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल हेमंत गर्ग हिरासत में हैं, लेकिन उनका बेटा थाने के बाहर से ही गायब हो गया। पुलिस अब लाइसेंसी हथियार की बरामदगी और बेटे की तलाश में दबिश दे रही है। ये खबर भी पढ़ें बाघ ने गैंडे का शिकार किया, उस पर बैठा रहा, दुधवा में तालाब में घुसकर हमला किया, गर्दन चीरकर मांस खाया लखीमपुर खीरी के दुधवा नेशनल पार्क में बाघ ने एक मादा गैंडे पर हमला कर दिया। मोटी चमड़ी की वजह से काफी देर तक उस पर पंजों से वार करता रहा। जबड़े में उसकी गर्दन दबा ली। थोड़ी देर में घायल गैंडे की मौत हो गई। इसके बाद बाघ उसके ऊपर चढ़कर बैठ गया। गर्दन चीरकर मांस खाता रहा। पूरी खबर पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *