भारत-पाकिस्तान के बीच श्रीलंका के कोलंबों में आज शाम 7 बजे से टी-20 वर्ल्ड कप मैच खेला जाएगा। दोनों देशों के मैच से पहले यूपी में फैंस का जोश हाई है। लखनऊ में क्रिकेट प्रेमियों ने भारतीय खिलाड़ियों की ड्रेस पहनकर शिव जी को जलाभिषेक किया। भारत की जीत के लिए प्रार्थना की। काशी में सिंधिया घाट पर फैंस ने विशेष पूजा की। इसमें बटुक भी शामिल हुए। ‘हर- हर महादेव’के जयघोष किए गए। फैंस के हाथों में पाकिस्तान को रेल दिया जाएगा… स्लोगन लिखे पोस्टर रहे। विशेष पूजा में फैंस ने गंगा तट पर दीप प्रज्वलित किया। भारत की जीत की कामना की। देशभक्ति के नारों के बीच फैंस ने कहा- क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होने के कारण यह देश के सम्मान से भी जुड़ा है। भारत-पाक के बीच इससे पहले एशिया कप में 28 सितंबर 2025 को मुकाबला हुआ था। भारत ने ये मैच जीता था। लखनऊ में केडी सिंह बाबू हास्टल में मैच की विशेष स्क्रीनिंग की जाएगी। वहीं, गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में भी खिलाड़ियों के लिए मैच देखने की लाइव इंतजाम किया गया है। देखिए 2 तस्वीरें… मैच से पहले फैंस के कार्यक्रम को देखने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…