‘भारत हर संकट से निपटने में सक्षम’:रक्षामंत्री राजनाथ बोले- गल्फ वॉर का देश पर असर नहीं, लखनऊ को लाइब्रेरी-म्यूजियम की सौगात दी

लखनऊ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लक्ष्मण मंडपम समेत 58.279 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। राजनाथ ने कहा- BJP सरकार के रहते देश में कोई बड़ा संकट उत्पन्न नहीं होने दिया जाएगा। कोविड जैसे बड़े वैश्विक संकट का भारत ने मजबूती से सामना किया था। उसी तरह वर्तमान परिस्थितियों से निपटने की क्षमता देश में है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत की स्थिति मजबूत है। वर्ल्ड बैंक जैसे संस्थान भी मानते है कि भारत किसी भी संकट से निपटने में सक्षम है। गल्फ देशों में चल रहे हालात का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है, लेकिन भारत ने हर चुनौती का मजबूती से सामना किया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा- आज लखनऊ वालों के लिए सौभाग्य का दिन है। हम सब के प्रिय नेता रक्षा मंत्री ने विकास की कई सौगातें दी हैं। मल्टीलेवल पार्किंग के साथ-साथ पूरे लखनऊ में फ्लाईओवर का जाल बिछाने का काम किया है। जहां फ्लाईओवर नहीं बन सकता था। अंडर पास बनाए गए हैं। अवध चौराहे पर बने अंडर पास का जल्द उद्घाटन किया जाएगा। इसके साथ ही पार्कों में ओपन जिम और कम्यूनिटी सेंटर से युवाओं और महिलाओं को काफी फायदा हो रहा है। गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के वार्षिकोत्सव रक्षामंत्री ने डॉक्टरों का सम्मान किया। इसके साथ ही लक्ष्मण मंडपम गणेशगंज, सामुदायिक केंद्र सुदर्शनपुरी-ऐशबाग, देव वन नक्षत्र वाटिका और विनीत खंड ई- लाइब्रेरी, लखनऊ संस्कृति एवं कला संग्रहालय (म्यूजियम) हुसैनाबाद का बटन दबाकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम में मेयर सुषमा खर्कवाल, राज्यसभा सांसद संजय सेठ, विधायक नीरज बोरा, योगेश शुक्ला, ओपी श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। 3 तस्वीरें देखिए… अपडेट्स के लिए नीचे लाइव व्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *