भिवानी में गैस एजेंसी संचालक से मांगी रंगदारी:पांच लाख की डिमांड, पत्थर लिपटी पर्ची फेंककर भागा, एजेंसी बंद करवाने की धमकी

भिवानी के बवानीखेड़ा स्थित एक गैस एजेंसी संचालक से पत्थर बंधी पर्ची फेंककर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। घर पर फेंकी गई पर्ची में 5 पेटी (5 लाख) मांगी गई हैं, नहीं देने पर गैस एजेंसी बंद करवाने की धमकी भी दी गई है। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पर्ची फेंकने की वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें एक व्यक्ति चद्दर ओढ़े दिखाई दे रहा है। बाला बंसल ने बताया कि, बवानीखेड़ा में उनकी गैस एजेंसी है। सुबह वह बाहर झाड़ू लगा रही थी। कुछ अंदर लेने के लिए गई तो आवाज सुनाई दी। जिसके बाद बाहर आकर देखा तो बाहर एक पत्थर पड़ा हुआ था। इसके बाद उन्होंने अपने पति को फोन किया, जिन्होंने घर आकर उस पत्थर लिपटी पर्ची को खोलकर देखा। पर्ची में लिखा था कि मुझे 5 लाख रुपए चाहिए, नहीं तो गैस एजेंसी नहीं चलाने दूंगा और तंग करता रहूंगा। इससे वह डर गई और इसकी शिकायत की गई। वह घर पर सारा दिन अकेली रहती है, इसलिए अधिक डर लग रहा है, कब कौन घर पर आ जाए। 5 लाख रंगदारी मांगी अशोक बंसल ने बताया कि उनकी पत्नी का फोन आया और उसने बताया कि घर पर कोई पत्थर फेंक गया, जिससे कागज लिपटा हुआ है। इसके बाद वह कुलदीप के साथ घर पर पहुंचा और कागज लिपटे पत्थर को देखा। कागज को खोलकर चेक किया तो उसमें लिखा था कि 5 लाख रुपए दो, अन्यथा एजेंसी नहीं चलाने दूंगा और परेशान करता रहूंगा। सीसीटीवी में कैद उन्होंने बताया कि, पहले एक-दो बार एक व्यक्ति ने गैस सिलेंडर के लिए धमकी दी थी कि सिलेंडर नहीं देगा तो आरटीआई लगाऊंगा। उस समय उसकी कोई शिकायत नहीं दी थी। मामले की सूचना पुलिस को दी है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। डर तो यह है कि उनकी पत्नी घर पर अकेली रहती है तो कुछ भी वारदात हो सकती है, क्योंकि वह लगभग दिनभर गैस एजेंसी में रहता है। उन्होंने सीसीटीवी चेक किए तो उसमें एक व्यक्ति चद्दर ओढ़े दिख रहा है। चलते-चलते वह कुछ चीज फेंककर जाते दिख रहा है। जांच में जुटी पुलिस बवानीखेड़ा के थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि बवानीखेड़ा में गैस एजेंसी संचालक की पत्नी घर में झाड़ू निकाल रही थी। इसी दौरान असामाजिक तत्व एक छोटे पत्थर में पर्ची लपेटकर फेंक गया। इसके बाद कार्रवाई कर रहे हैं और सीसीटीवी चेक कर रहे हैं। पर्ची में 5 पेटी की डिमांड की गई है। नहीं देने पर एजेंसी नहीं चलने देने की धमकी है। जांच के अधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *