भिवानी में दो पक्षों में चले चाकू-फरसे और डंडे:7 लोग घायल, घर में तोड़फोड़; पैसे खुले करवाने को लेकर विवाद

भिवानी शहर के रोहतक गेट स्थित कृपा राम की ढाणी में 2 पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। जहां 2 पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद पैसे खुले करवाने को लेकर शुरू हुआ और वह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट व हथियारों से हमला किया गया। जिसमें दोनों पक्षों के 7 लोग (2 महिलाओं सहित) घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिनका डॉक्टरों द्वारा उपचार किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। इधर, दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर चाकू, फरसे व डंडे आदि से हमला करने के आरोप लगाया है। झगड़े में 7 लोग घायल झगड़े में 7 लोग (एक पक्ष के तीन व दूसरे पक्ष के 4 लोग) घायल हुए। घायलों में भिवानी के रोहतक गेट स्थित कृपा राम की ढाणी निवासी करीब 50 वर्षीय मुकेश, करीब 40 वर्षीय मुकेश की पत्नी सुधा, व भतीजा करीब 18 वर्षीय नीरज शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष के कृपा राम की ढाणी निवासी करीब 55 वर्षीय कृष्णा, करीब 58 वर्षीय प्रेम प्रकाश, करीब 27 वर्षीय रविंद्र व करीब 32 वर्षीय प्रमोद शामिल हैं। पैसे खुले करवाने को लेकर विवाद कृपा राम की ढाणी के प्रेम प्रकाश ने बताया कि वह रोहतक गेट पर दुकान चलाता है। वीरवार शाम को एक लड़का उसकी दुकान पर खुले पैसे करवाने के लिए आया। उससे पूछा था कि तुम्हें खुले पैसों की जरूरत है या किसी दूसरे के लिए ले रहा है। युवक ने कहा कि उसे ही जरूरत है। जिसके बाद उसे खुले पैसे दे दिए। उस युवक ने वापस जाकर कहा कि मुझसे पैसे मत मंगवाना, ऐसे बोलते हैं। हमलावरों में पुलिस कर्मी भी शामिल शाम को दो-तीन युवकों ने शराब के नशे में झगड़ा करने लगे। उस समय बच्चों ने बीच-बचाव कर दिया। इसके बाद रात को दस बजे घर में घुसकर उसके मकान के दरवाजे व सामान की तोड़फोड़ की। ईंट-पत्थर से हमला किया। एक व्यक्ति के हाथ में फरसा था और दूसरे के हाथ में लोहे की राड व तीसरे के हाथ में चाकू था। उन्होंने हथियारों के साथ हमला किया। जिन्होंने उसे, उसकी पत्नी तथा 2 बेटों को चोट मारी। उसने आरोप लगाया कि हमलावरों में पुलिस कर्मी है, जो कहते हैं कि तुम हमारा कुछ भी नहीं बिगाड़ सकते। घर में घुसकर किया हमला घायल कृष्णा ने बताया कि खुले पैसों को लेकर झगड़ा किया है। जब उनके पति शाम को दुकान का काम करने घर आए, तो हमावर घर में घुस गए। 8-10 लोग थे, जो घर में घुस आए, जिन्होंने तोड़फोड़ की और सभी से मारपीट भी की। आरोपियों ने राड, फर्सा व अन्य हथियारों से हमला किया। उनके 4 लोगों को चोट लगी हैं। साथ ही आरोपी धमकी देकर गए हैं कि हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। बचाव करने गए भतीजे को भी पीटा घायल रोहतक गेट कृपा राम की ढाणी के मुकेश ने बताया कि उसके छोटे भाई का लड़का नीरज 500 रुपए खुले करवाने के लिए गया था। दुकानदार ने कहा कि क्यों किसी की गुलामी कर रहा है। जब दुकानदार के बेटे से कहा कि तुम्हारे पिता ने ऐसे कहा है, तो उसके बेटे ने भी अलग व्यवहार किया। इसके बाद कल शाम को उसके भतीजे को बात करने के बहाने बुला लिया। जहां पर दोनों भाईयों व उनके पिता ने नीरज के साथ मारपीट की। इस वारदात के दौरान वह घर पर था। इसी समय उसे झगड़े की आवाज सुनाई दी, तो वह भी मौके पर पहुंचा। जब वह बीच-बचाव के लिए पहुंचा, तो उसको भी मारा। वे कई लोग थे, जिनमें से तीन बाप-बेटे मुख्य थे। झगड़े में उसे, उसकी पत्नी व भतीजे को चोट लगी है। उन्होंने कहा कि उन्हें न्याय दिलाया जाए। बयानों के आधार पर होगी कार्रवाई जांच अधिकारी SI नसीब सिंह ने बताया कि कृपा राम की ढाणी में रात को लड़ाई-झगड़े की सूचना मिली थी। जिसकी जांच की जा रही है। जैसे बयान दिए जाएंगे, उसके आधार पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी। झगड़े में दोनों तरफ से घायलों के रुक्के प्राप्त हैं। पुलिस की टीम रात को भी मौके पर गई थी, लेकिन अभी तक बयान नहीं दिए गए हैं। बयान के बाद जांच में जो भी सामने आएगा, उसके आधार पर कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *