भिवानी में निर्माणाधीन बिल्डिंग का लेंटर गिरा:4-5 मजदूर मलबे में दबे, पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम कर रही रेस्क्यू

भिवानी में बासिया भवन के नजदीक शुक्रवार रात को निर्माणाधीन बिल्डिंग का लेंटर गिर गया। जिसके कारण वहां मौजूद मजदूर भी नीचे दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम, दमकल की गाड़ी और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। वहीं बिल्डिंग के लेंटर के नीचे दबने से घायल हुए लोगों को निकलाने का प्रयास किया। प्राथमिक सूचना के अनुसार 4-5 मजदूर लेंटर के नीचे दबे हैं। जिनका रेस्क्यू किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *