भिवानी में रोहतक सीएम फ्लाइंग की रेड:नगर परिषद में 5 घंटे जांच की, 917 प्रॉपर्टी आईडी पेंडिंग मिली, 4 कर्मचारियों नोटिस होंगे जारी

रोहतक सीएम फ्लाइंग की टीम ने शुक्रवार को भिवानी की नगर परिषद में रेड की। इस दौरान टीम के करीब 5 घंटे तक जांच की और नगर परिषद रिकार्ड खंगाला। इस दौरान नगर परिषद के 4 कर्मचारी देरी से पहुंचे। जिन्हें नगर परिषद की तरफ से नोटिस थमाया गया है। साथ ही नगर परिषद में पहुंची लोगों की शिकायतों से संबंधित रिकार्ड की भी जांच की। नगर परिषद के ईओ राजाराम ने बताया कि रोहतक सीएम फ्लाइंग की टीम ने भिवानी नगर परिषद में रेड की। सुबह करीब 9 बजे ही टीम पहुंच गई थी। टीम ने सभी कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर चेक किए। देरी से आने पर कर्मचारियों को नोटिस नगर परिषद का रिकार्ड भी खंगाला। नगर परिषद के 4 कर्मचारी देरी से आए, उनको नोटिस जारी किया जाएगा। वहीं सीएम फ्लाइंग ने प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित रिकार्ड खंगाला है। जो आवेदन लंबित है, उनका रिकार्ड चेक किया। जन संवाद से ग्रीवेंस, बिल्डिंग प्लान के नक्शे संबंधित रिकार्ड मांगा है। 917 प्रॉपर्टी आईडी पेंडिंग
उन्होंने बताया कि 917 प्रॉपर्टी आईडी पेंडिंग हैं। सीएम विंडो की 289 शिकायतें लंबित हैं। वहीं जन संवाद की 76 और 703 बिल्डिंग प्लान पेंडिंग हैं। सभी ब्रांच इंचार्ज और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य समय पर पूरे हों। जो भी कर्मचारी ऑफिस में समय पर नहीं आएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा जाएगा। सभी लंबित शिकायतों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *