भिवानी में 2 भाइयों के झगड़े में छोटे की हत्या:शराब के नशे में कर रहा था गाली-गलौज, नीचे गिराकर मारे लात-घूसे

भिवानी जिले के गांव खुरक खुर्द में बड़े भाई द्वारा झगड़े में मारी गई चोटों के बाद छोटे भाई की मौत होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी। भिवानी के सदर थाना में ईआरवी गाड़ी पर तैनात ईएसआई रमेश कुमार ने बताया कि 22 मार्च को उनके पास एक शिकायत आई। जिसमें में खरक खुर्द निवासी दीपक के घर पर उसका भाई शराब पीकर झगड़ा कर रहा है। जिस पर वह अपने स्टॉफ के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पहले से कुछ लोग इकट्ठा हो रखे थे। लोगों से पूछताछ की। गाली-गलौज के विरोध पर हुई मारपीट इसी दौरान खरक खुर्द निवासी आर्यन ने बताया कि उसके साथ मारपीट की गई है। इसके बाद कॉल करने वाला दीपक अपने घर से बाहर आया। बाहर आते ही दोनों भाई (आर्यन और दीपक) आपस में गाली-गलौज करने लगे। इसी दौरान दीपक ने तैस में आकर आर्यन को नीचे गिरा दिया और छाती में घूसे मारे। बड़ी मुश्किल से दोनों को छुड़वाया और इस झगड़े में आर्यन बेहोश हो गया। जिसे ईआरवी गाड़ी में पीएचसी खरक में दाखिल करवाया। इसके बाद उसके परिवार के लोग भी आ गए। वहीं घायल आर्यन ने उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया। इलाज के दौरान तोड़ा दम सदर थाना एसएचओ उग्रसेन ने बताया कि खरक खुर्द में दो भाइयों के झगड़ा हो गया था। इसकी सूचना पर ईआरवी टीम मौके पर पहुंची। वहां बड़े भाई दीपक और छोटे भाई आर्यन के बीच मारपीट हो गई। इसमें घायल आर्यन को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ईआरवी इंचार्ज की शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *