समस्तीपुर में भोजपुरी गाने पर रील बनाने पर एक युवक की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। ग्रामीण युवक के वीडियो बनाने से नाराज थे। इसलिए उन्होंने इसके पोस्ट को भी डिलीट करवा दिया। जख्मी युवक गांव के ही जयकरण सहनी का बेटा विवेक कुमार (21) है। घायल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र के झहुरी वार्ड नंबर-12 मोहल्ला का है। जख्मी युवक विवेक कुमार ने बताया कि वह छोटा-मोटा दुकान चलाता है। साथ ही इंस्टाग्राम पर रील बनाकर पोस्ट करता है। उसने एक भोजपुरी रील सोमवार को बनाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया था। रील पोस्ट किए जाने के बाद गांव का भीषण सहनी 50 लोगों के साथ उसके पास आया और हथियार दिखा कर उठा कर ले गया। साथ ही बंदूक के बल पर पिटाई कर दी। भीषण सहनी ने ये भी कहा कि इसे गोली मार दो। कई लोगों ने मेरी पिटाई की है। भोजपुरी गाने पर रील बनाने पर पीटा जख्मी ने बताया कि पिटाई के बाद मुझे मेरे घर के पीछे लाकर फेंक दिया। पिटाई का कारण ये है कि मैंने अपने मोबाइल से एक वीडियो पोस्ट किया था। वो रील भोजपुरी गाना पर था। इसलिए उन लोगों ने मेरी पिटाई की है। बदमाशों का कहना है कि तुमने ऐसा वीडियो क्यों डाला है। युवक ने रील के जरिए आरोपी के परिवार के लोगों पर कटाक्ष किया गया है। दबाव में उन लोगों ने रील को डिलीट भी करवा दिया। घायल को परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती बाद में जख्मी युवक को परिवार वालों ने उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। युवक का बयान नगर पुलिस ने लिया है, जिसमें गांव के ही भीषण सहनी समेत पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है। नगर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर शिवकुमार यादव ने कहा कि सदर अस्पताल प्रशासन की सूचना पर मामला दर्ज किया गया है। बयान को प्राथमिकी के लिए कल्याणपुर थाना भेजा जाएगा। क्योंकि घटनास्थल कल्याणपुर है। इस मामले में आगे की कार्रवाई कल्याणपुर पुलिस करेगी।