हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव की कमर छूने के मामले में भोजपुरी एक्टर-सिंगर पवन सिंह को बड़ी राहत मिली है। हरियाणा महिला आयोग ने इस पूरे केस से पवन सिंह का नाम हटा दिया है। चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा- पवन सिंह ने माफी मांग ली थी, जिसके बाद केस से उनका नाम हटा दिया गया। मीडिया से बातचीत करते हुए अंजलि ने कहा… मैंने पवन सिंह के खिलाफ शिकायत नहीं दी थी। गंदी वीडियो बनाने वाले 2-3 लोगों के खिलाफ शिकायत दी थी। दरअसल, अंजलि ने आयोग को ई-मेल के जरिए पवन सिंह की पीआर टीम की शिकायत की थी, जिसमें कुछ सबूत भी भेजे गए थे। इसके बाद आज फरीदाबाद में (2 अप्रैल) राज्य महिला आयोग ने मामले में पवन सिंह और अंजलि राघव को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया था। हालांकि पवन सिंह यहां नहीं पहुंचे। अंजलि ने कहा था- लखनऊ में शो के दौरान पवन सिंह ने गलत तरीके से उनकी कमर छुई थी। यह अनुचित व्यवहार था। बाद में बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट और झूठा प्रचार किया गया। अब पढ़िए…मामले पर क्या बोलीं अंजलि राघव मामला आगे नहीं बढ़ाना चाहती सुनवाई के दौरान अंजलि राघव ने आयोग के सामने कहा कि उन्होंने पहले जो आरोप लगाए थे, अब वे उन्हें आगे नहीं बढ़ाना चाहतीं। पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर स्टोरी डालकर उनसे माफी मांग ली थी। अब मैंने पवन सिंह को माफ कर दिया है और अब उन्हें इस मामले में कोई शिकायत नहीं है। मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी अंजलि राघव ने आयोग को यह भी बताया कि लखनऊ में स्टेज पर हुई घटना के बाद कुछ लोगों ने उस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उनके फोटो और मोबाइल नंबर को पोर्न वेबसाइट्स पर भी डाल दिया, जिससे उन्हें मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी। उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ आयोग से कार्रवाई करने की मांग की। तीन लोगों ने गंदी वीडियो बनाई संतोष सिंह यादव, आकाश और एक अन्य व्यक्ति मेरे खिलाफ गंदी-गंदी वीडियो बनाते हैं। पवन सिंह को मैंने माफ कर दिया है। हालांकि उनकी पीआर टीम के मेंबर ने सोशल मीडिया पर मेरे खिलाफ फेक कंटेंट डाला। उन्होंने मेरी छवि भी खराब की। जानिए, महिला आयोग चेयरपर्सन ने क्या कहा अंजलि ने आयोग से शिकायत में क्या कहा था… ————- यह खबर भी पढ़ें… अंजलि की कमर छूने पर हरियाणा महिला आयोग सख्त: चेयरपर्सन बोलीं- हरियाणवी एक्ट्रेस-पवन सिंह को फरीदाबाद बुलाएंगे; नोटिस भेजने की तैयारी हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव की स्टेज पर भोजपुरी सिंगर-एक्टर पवन सिंह द्वारा कमर छूने पर महिला आयोग ने सख्ती दिखाई है। अंजलि ने हरियाणा महिला आयोग को शिकायत कर ई-मेल के जरिये सबूत भेजे थे, जिसके बाद दोनों पक्षों को फरीदाबाद बुलाया गया है। (पूरी खबर पढ़ें)