भोजपुर में कांवरियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 18 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी बाबा बैद्यनाथ धाम से जलाभिषेक कर घर लौट रहे थे। घटना कृष्णब्रह्म थाना क्षेत्र के छोटका ढाकाइच गांव की है। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए ब्रह्मपुर पीएचसी पहुंचाया गया। एक युवक की हालत गंभीर है। जिसकी पहचान रोहतास जिले के भानपुर निवासी भोला कुमार के तौर पर हुई है। जिसका आरा सदर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। ओवर स्पीड से बिगड़ा संतुलन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप सवार देवघर बाबा धाम से लौट रहे थे। कांवड़ लेकर जलाभिषेक करने गए थे। जैसे ही गाड़ी छोटका ढाकाइच गांव के पास पहुंची। अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय गाड़ी की रफ्तार अधिक थी। जिससे संतुलन बिगड़ गया। घायल भोला कुमार ने बताया कि अपने गांव के अन्य कांवरियों के साथ देवघर से कांवड़ लेकर लौट रहा था। थकान और भीड़ की वजह से पिकअप से घर जा रहे थे। लेकिन रास्ते में अचानक हादसा हो गया। सभी लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। पास के अस्पताल में पहुंचाया गया। कांवरियों के सुरक्षा पर सवाल सूचना मिलते ही कृष्णब्रह्म थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पिकअप को सड़क से हटवाया। फिलहाल सभी जख्मी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। सावन में कांवड़ यात्रा के दौरान इस तरह की दुर्घटनाएं लगातार सामने आ रही है। जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की तैयारियों पर सवाल उठने लगे है।