भोजपुर में किशोर पर जानलेवा हमला:चाय दुकान पर झगड़ा शांत कराने पहुंचा था, विरोध करने पर मारी चाकू; सदर अस्पताल में एडमिट

भोजपुर में आपसी झगड़े के दौरान बीच-बचाव करने गए किशोर पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में आरा सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मोहल्ले की है। घायल की पहचान मनोज कुमार के पुत्र आयुष कुमार(14) के तौर पर हुई है। बाहं, गर्दन और सीने के पास चाकू लगी है। हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार जख्म गहरा है। फिलहाल उसकी हालात स्थिर है।
चाय दुकान पर झगड़ा हो रहा था घायल आयुष ने बताया कि अनाइठ मोहल्ले में अभिषेक कुमार की चाय की दुकान है। बुधवार को मैं लाइब्रेरी से पढ़ाई करके घर लौट रहा था। दुकान के पास कुछ युवकों के बीच झगड़ा हो रहा था। झगड़ा बढ़ता देख बीच-बचाव करने के लिए वहां पहुंचा। अभिषेक कुमार और एक अन्य युवक के बीच कहासुनी हो रही थी, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। झगड़ा छुड़ाने के दौरान अभिषेक ने चाकू निकाल लिया और सामने खड़े युवक पर वार करने लगा। उसी दौरान मुझे भई चाकू लग गया। लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और इसकी सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। आरोपी की पहचान कर ली गई है नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी ने बताया कि घायल के बयान के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली गई है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। घटनास्थ के आसपास लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *